नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का आज 44वां जन्मदिन है। इस मौके पर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें अपने ही अंदाज में बधाई दी है। सहवाग के इस खास अंदाज को सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ मिल रही है।
सौरव के इस शर्टलेस पोज पर शायद सलमान भी मर मिटे होंगे..
जिस तरह से अपने बल्लेबाजी के दिनों में सहवाग अपने ही अंदाज में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते थे कुछ उसी तरह वह क्रिकेट के मैदान के बाहर भी अपने ही अंदाज में अपने खयालात बयां करते हैं। दादा के जन्मदिन पर सहवाग ने ट्विटर पर लॉर्ड्स के मैदान पर सौरव गांगुली के टी शर्ट लहराने वाले वाकये को याद किया है। उन्होंने लिखा है कि वह चाहते थे कि दादा को भारतीय झंडा लहराने में वह उनकी मदद करें।
HappyBirthdayDada @SGanguly99.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 8, 2016
May you keep on helping India wave our flag high,just like u waved ur shirt at Lords pic.twitter.com/2ohxDlIKT5
अपने ट्वीट में नजफगढ़ के सुल्तान ने लिखा है कि जन्मदिन मुबारक दादा, आप हमेशा ही भारत का झंडा उपर फहराते रहे जैसे कि आपने लॉर्ड्स में टी शर्ट उतारकर लहरायी थी। इस ट्वीट के साथ सहवाग ने एक फोटो भी साझा की है जिसमें वह खुद और सौरव के साथ सचिन तेंदुलकर मैदान पर हैं। इस ट्वीट को 1300 से अधिक बार रीट्वीट किया जा चुका है। जबकि इसे 2600 से अधिक लोगों ने लाइक किया है।