For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हैदराबाद कांड के आरोपियों के एनकाउंटर पर मांजरेकर ने कहा- 'पब्लिक सब जानती है'

नई दिल्ली। हैदराबाद पुलिस ने वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप करने वाले 4 आरोपियों का एनकाउंटर शुक्रवार सुबह कर दिया था। जांच बढ़ाने के लिए पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को उस जगह ले जाया गया था जहां उन्होंने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया, लेकिन इन दरिंदों ने भागने की कोशिश की। पुलिस बल ने तभी उनपर फायरिंग करके उसी जगह खत्म कर दिया। पूरा देश हैदराबाद पुलिस की तारीफ कर रहा है। वहीं, वेटनरी डॉक्टर के परिवार ने भी पुलिस का धन्यवाद किया। हालांकि कई सवाल उठा रहे हैं कि एनकाउंटर करना गलत था, लेकिन सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों ने इसपर सहमति जताई है। वहीं कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भी इस ट्वीट करते हुए कहा कि पब्लिक सब जानती है।

मांजरेकर ने घटना को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि किशोर कुमार का एक बेहद ही प्रसिद्ध गाना है, 'ये पब्लिक हैं सब जानती है'। उन्होंने कहा कि जनता इतनी भी भोली नहीं है।

आपको बता दें कि हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद में आउटर रिंग रोड के पास महिला चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर शब को वहीं जला दिया गया था। उनका पूरी तरह से जला शव हैदराबाद-बेंगलुरू राजमार्ग पर शादनगर शहर के पास मिला था। इस अपराध में 4 आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशवुलु शामिल थे, जिन्हें एनकाउंटर द्वारा माैत के घाट उतार दिया गया है।

सोशल मीडिया पर तेलंगाना पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है। लोगों की भीड़ उस घटना स्थल पर एकत्र हो गई जहां पुलिसवालों ने आरोपियों को मारा था। लोगों ने पुलिस पर फूल बरसाए और महज 9 दिन के अंदर ही दिशा को इंसाफ दिलाने पर खुशी जाहिर की। हालांकि दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह देश की न्यायिक व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठ जाएगा।

Story first published: Saturday, December 7, 2019, 17:08 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+