For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सरफराज के संन्यास के सवाल पर पत्नी बोली- धोनी अभी भी खेल रहे हैं, मेरे पति तो 32 साल के हैं

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 2017 में चैंपियन ट्राॅफी दिलाने वाले सरफराज अहमद को क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट की कप्तानी से हटा दिया गया है। नए कोच मिस्बाह उल हक ने सरफराज को लेकर नाराजगी जाहिर कही थी। श्रीलंका के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज होने के बाद उन्होंने कहा कि सरफराज जिम्मेदारियों से भागते हैं, जिसके बाद पीसीबी ने सरफराज को कप्तानी से हटाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर सरफराज को संन्यास लेने की सलाह भी दी जाने लगी जिसपर उनकी पत्नी खुशबहत ने सरफराज का बचाव करने के लिए विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया।

अभी 32 साल के हैं सरफराज

अभी 32 साल के हैं सरफराज

खुशबहत ने सरफराज की संन्यास की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। खुशबहत ने अपने पति के संन्यास की खबरों को गलत बताते हुए कहा कि वह टीम में जोरदार वापसी करेंगे। सरफराज अहमद की पत्नी ने एमएस धोनी का नाम लेकर अपने पति का बचाव किया। उन्होंने कहा कि अगर 38 साल के होने के बावजूद धोनी खेल रहे हैं और उन्होंने संन्यास नहीं लिया है तो सरफराज कैसे लेंगे। पाक टीम के पूर्व कप्तान की पत्नी ने कहा कि हमें सरफराज के हटाए जाने की बात तीन दिन पहले ही पता चल गई थी, लेकिन ये उनके सफर का अंत नहीं है। अब वो बिना दबाव के खेल पाएंगे। वह अभी रिटायर क्यों होंगे? वो अभी महज 32 साल के हैं। धोनी कितने साल के हैं? क्या वो रिटायर हो गए हैं?

पीसीबी के अनुबंध में हैं शामिल

पीसीबी के अनुबंध में हैं शामिल

बता दें कि भले ही पीसीबी ने सरफराज को कप्तानी से हटा दिया हो लेकिन उन्हें टीम से नहीं निकाला। उन्हें सालाना अनुंबध में शामिल किया गया है, यानी कि उनकी टीम में खेलने की संभावनाए पूरी तरह से बनी हुई हैं। ऐसे में पहले अटकलें लगाई जा रहीं थी कि कप्तानी गंवाने के साथ-साथ सरफराज टीम से बाहर भी हो सकते हैं। पीसीबी ने स्पष्ट किया है कि कप्तानी से बर्खास्त किए गए सरफराज अहमद केंद्रीय अनुबंध के ए वर्ग में बरकरार रहेंगे क्योंकि वह खेल के तीनों प्रारूपों में चयन के लिए उपलब्ध हैं। सरफराज को निचले स्तर का अनुबंध देने के पीसीबी के फैसले से जुड़ी अटकलों को खारिज करते हुए पीसीबी के प्रवक्ता ने कहा कि सरफराज अगले साल जुलाई तक केंद्रीय अनुबंध के शीर्ष स्तर पर रहेंगे। प्रवक्ता ने कहा,‘‘उसके केंद्रीय अनुबंध में कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि वह तीनों प्रारूपों में चयन के लिए उपलब्ध है।''

विश्व कप दाैरान शुरू हुई थी आलोचना

विश्व कप दाैरान शुरू हुई थी आलोचना

सरफराज ने 13 टेस्ट, 48 वनडे और 34 टी 20 में पाकिस्तान की कप्तानी की थी, जिसमें से उन्होंने क्रमशः चार, 26 और 29 जीतें हासिल हुईं। सरफराज की आलोचना विश्व कप दाैरान होना ही शुरू हो गई थी जब पाकिस्तान को भारत से हार मिली। वहीं श्रीलंका की युवा टीम ने भी उन्हें घर आकर टी20 सीरीज में पस्त किया, जिसके बाद पाक बोर्ड ने सरफराज को कप्तानी से हटाया। वनडे का कप्तान काैन होगा, पाक बोर्ड इसका फैसला जल्द करेगा।

Story first published: Monday, October 21, 2019, 8:04 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+