For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: आज ही के दिन कुंबले ने उड़ाई थी पाकिस्तान की धज्जियां, 10 विकेट लेकर रचा था इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने आज ही के दिन यानि की 7 फरवरी को जादुई प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की धज्जियां उडा़ई थी। कुंबले ने 1999 में हुए पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच के दाैरान एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया था। वह ऐसा करने वाले जिम लेकर के बाद दुनिया के दूसरे और भारत के पहले गेंदबाज बने थे। कुंबले के इस गजब रिकाॅर्ड को तोड़ना अब किसी अन्य भारतीय गेंदबाज के लिए आसान नहीं रहने वाला।

यूं झटके 10 विकेट
पाकिस्तान 1999 में 2 टेस्ट खेलने भारत आई थी। पहला मुकाबला भारत हार चुका था, ऐसे में सीरीज गंवाने का खतरा भी मंडराया लेकिन 4 फरवरी को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में हुए दूसरे टेस्ट में कुंबले ने जलवा दिखाते हुए पाकिस्तान का सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया। भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान की पहली पारी में 172 रन बने। दूसरी पारी में भारत ने ओपनर सदगोपन रमेश (96) की बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 339 रन बनाए और मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 420 रन का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले विकेट के लिए 101 रन जोड़ लिए। लगने लगा कि मैच ड्रा की ओर जाएगा लेकिन तभी कुंबले ने पाकिस्तान का शाहिद अफरीदी(41) के रूप में पहला विकेट लेकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद फिर कुंबले ने एक-एक करके सभी विकेट लेते हुए पाकिस्तान को 207 रनों पर ढेर कर दिया और भारत ने 212 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।

मैच के हीरो रहे कुंबले
इस मैच में कुंबले ने पहली पारी में 4 विकेट और दूसरी पारी में 26.3 ओवर में 74 रन देते हुए 10 विकेट लिए। उम्दा प्रदर्शन की बदाैलत कुंबले को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। बेंगलुरू में जन्मे कुंबले ने 132 टेस्ट खेले हैं जिसमें 619 विकेट झटके हैं। इनमें से उन्होंने किसी एक मैच में 5 या इससे अधिक विकेट 35 बार जबकि 10 विकेट 8 बार झटके हैं। बता दें कि कुंबले टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं, जबति दुनिया के तीसरे। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम 800 जबकि आस्ट्रेलिया के शेन वार्न के नाम 708 विकेट हैं।

Story first published: Thursday, February 7, 2019, 12:38 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+