टी20 की पूरी पारी से भी ज्यादा फेंके लगातार मेडन ओवर, 'बापू' ने बनाया था अनोखा रिकॉर्ड
नई दिल्ली: क्रिकेट एक अनोखा खेल हैं और इसका इतिहास अनेकों दिलचस्प चीजों को अपने आप में समेटे हुए है। टी-20 क्रिकेट के आने के बाद से रिकॉर्ड पर भी बहुत बातें होने लगी हैं। खासकर अनेकों टी20 लीग क्रिकेट के होने की वजह से अब क्रिकेट के रिकॉर्ड पन्नों को भरने वाले लोग काफी बिजी हो चुके हैं। हालांकि रिकॉर्ड खेल का हिस्सा तब से हैं जब से यह बना है। आज के दिन ( 12 जनवरी) भी ऐसा ही एक नायाब रिकॉर्ड बना था जो भारतीय गेंदबाज 'बापू' नादकर्णी ने बनाया था।

बापू नादकर्णी: 21 ओवर मेडन लगातार फेंक दिए थे
भारत के बाएं हाथ के स्पिनर नादकर्णी ने इंग्लैंड के खिलाफ जब यह कारनामा किया तब साल 1964 का समय था यानी की आज से 56 साल पुराना रिकॉर्ड। बात मद्रास टेस्ट मैच की है जब भारतीय टीम अंग्रजों की मेजबानी कर रही थी। यह मुकाबला नेहरू कॉरपोरेशन स्टेडियम में हो रहा था। तब नादकर्णी ने लगातार 21 ओवरों तक कोई रन नहीं दिया था। नादकर्णी ने एक ही पारी में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके थे। अगर गेंदों की बात करें तो उन्होंने लगातार 131 गेंदों पर कोई रन नहीं दिया था। यानी की कुल 21.5 ओवर तक कोई रन नहीं दिया गया।

ये हैं उनके वो 4 सबसे चर्चित स्पैल
बापू नादकर्णी ने उस मैच में चार स्पैल में गेंदबाजी की थी जो इस प्रकार हैं-
उनका पहला स्पैल 3 ओवरों का था जो मेडन गया। दूसरे स्पैल में 7 ओवर फेंके जिसमें 5 मेडन थे और रन केवल 2 आए। ये उनका तीसरा स्पैल था जो सबसे लंबा था और जिसमें सबसे उन्होंने 18 ओवर मेडन फेंके। यह 19 ओवरों का स्पैल था और रन कुल 1 ही आया था। उनका चौथा स्पैल 3 ओवरों का था जिसमें 1 मेडन के साथ 2 रन बने।
1st: 3- 3-0-0
2nd: 7- 5-2-0
3rd: 19-18-1-0
4th: 3- 1-2-0
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, 1 सरप्राइज एंट्री के साथ हरमनप्रीत को कमान

32 ओवरों में केवल 5 रन
नादकर्णी को हालांकि उस पारी में कोई विकेट नहीं मिल पाया था लेकिन उनकी गेंदबाज शानदार थे। उन्होंने उस पारी में 32 ओवर फेंके जिसमें से 27 ओवर मेडन थे और केवल 5 ही रन अंग्रेज उनके खिलाफ बना पाए। यानी 32 ओवरों में केवल 5 रन। इंग्लिश टीम ने उस पारी में 190 ओवरों तक बल्लेबाजी की और 317 रन बनाए। उनका रन औसत था 1.66, यह मुकाबला ड्रा हुआ था लेकिन नादकर्णी के आंकड़े हैरानी भरे हैं और आज भी बापू नादकर्णी को इस दिन किए उनके कारनामे के कारण याद दिया जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
