For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आज ही के दिन हुआ था इंग्लैंड के 'ब्रैडमेन' का जन्म, ऑल-टाइम बेस्ट रैकिंग में आज भी टॉप-3 में है नाम

नई दिल्लीः इंग्लैंड क्रिकेट ने कई महान टेस्ट बल्लेबाज दिए हैं जिनको शायद आज की पीढ़ी नहीं जानती हो कि। उन्हीं में से एक नाम है सर लियोनार्ड हटन का जिन्होंने अपने करियर में 79 टेस्ट मैच खेले और 56.22 के शानदार औसत से 6971 रन बनाए। उन्होंने चार दोहरे शतक और 19 शतक लगाए थे। दाएं हाथ का यह बेहतरीन बल्लेबाज आज ही के दिन पैदा हुआ था और वह यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब से बतौर ओपनिंग बल्लेबाज खेला करते थे।

विजडन क्रिकेट ने उनको क्रिकेट इतिहास के सबसे महानतम बल्लेबाजों में से एक बताया है। उनका जन्म 1916 में हुआ था जबकि उन्होंने 1937 से 1955 तक इंग्लैंड के लिए मैच खेले। इस दौरान 1954 में एक ऐसा मौका आया जब हटन को टेस्ट रैंकिंग में 945 अंक दिए गए। आज भी यह टेस्ट क्रिकेट के लंबे इतिहास में तीसरी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में भी कमाल का आंकड़ा दिखाया है जहां वे 513 मैच खेलने के बाद 40,140 रन बनाकर रिटायर हुए। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 129 शतक व 179 अर्धशतक जमाए।

खास बात यह है कि उनका क्लब यॉर्कशायर आधिकारिक तौर पर हटन को अपने इतिहास का सबसे महान तकनीकी रूप से दक्ष व सुंदर बल्लेबाज बता चुका है। अक्टूबर 2010 में ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अपनी विश्व एकादश ऑल टाइम टीम में हटन को चुना था। अगर हम टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंकों के बारे में बात करें तो पहला स्थान महानतम डोनाल्ड ब्रैडमैन का आता है जिनको 1998 में 961 रेटिंग प्वाइंट मिले थे।

दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ थे जिन्होंने 2014 में 947 रेटिंग अंक हासिल किए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर लेन हटन है जबकि चौथे नंबर पर जैक हॉब्स नाम के महान बल्लेबाज आते हैं जिनको 1912 में 942 रेटिंग प्वाइंट मिले थे। पांचवें स्थान पर फिर से ऑस्ट्रेलियाई का कब्जा है और रिकी पोंटिंग ने 2006 में 942 रेटिंग अंक हासिल किए थे।

हटन को क्रिकेट में उनकी सेवाओं के चलते 1956 में नाइटहुड की उपाधि प्रदान की गई थी। उन्होंने क्रिकेट में चयनकर्ता, पत्रकार और ब्रॉडकॉस्टर के तौर पर भी काम किया।

Story first published: Wednesday, June 23, 2021, 15:17 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+