Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आज ही के दिन ब्रेथवेट ने स्टोक्स पर जड़े लगातार 4 छक्के, विंडीज बना था T20 चैम्पियन-VIDEO

नई दिल्ली: इंग्लैंड ने पिछले ही साल पहला वर्ल्ड कप जीता और जिस तरह का खेल उन्होंने वनडे टीम में इससे पहले दिखाया था उससे साफ था कि यह टीम अब अपने विश्व कप अभियान में पहला खिताब हासिल करने की ओर थे। यह एक दावेदार टीम थी जिसने कुछ दिक्कतें आने के बाद विश्व कप पर पहली बार कब्जा कर लिया।

लेकिन इससे तीन साल पहले इंग्लैंड अपने पहले विश्व कप खिताब के काफी करीब पहुंचा था। यह बात से आज यानी 3 अप्रैल से ठीक चार साल पहले की है जब कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में 2016 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप हो फाइनल हो रहा था।

यह मुकबला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच हो रहा था और टी 20 विश्व कप फाइनल के आखिरी ओवर में, वेस्टइंडीज को एक अप्रत्याशित जीत हासिल करने के लिए 19 की आवश्यकता थी, इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अंतिम ओवर देने के लिए खुद को तैयार कर लिया था। ये वही स्टोक्स हैं जो 2019 विश्व कप की जीत के हीरो हैं।

लेकिन 2016 में जो हुआ वो सभी क्रिकेट प्रशंसकों की याद में लंबे समय तक रहेगा क्योंकि विंडीज के ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट ने लगातार चार छक्के लगाकर अपनी टीम को दो गेंद शेष रहते जीत दिला दी थी।

ब्रैथवेट ने सुर्खियां बटोरी, लेकिन 'मैन ऑफ द मैच' मार्लोन सैमुअल्स ने वेस्टइंडीज की जीत के पीछे असली वास्तुकार थे, उनकी 66 गेंदों में नाबाद 85 रन की विजयी पारी थी जिसमें कैरेबियाई टीम को अपनी खो चुकी प्रतिष्ठता हासिल करने में कुछ हद तक मदद की।

अंतिम ओवर का विवरण:

1. स्टोक्स की पहली गेंद - लेग स्टंप पर हॉफ-वॉली - जो डीप बैक स्क्वायर के पीछे स्टैंड में थी।
2. दूसरी गेंद लॉन्ग ऑन के ऊपर से गुजरती हुई 6 रनों के लिए गई।
3. ब्रैथवेट ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर लगाया तीसरा छक्का।
4. ऑलराउंडर ने मिडविकेट के पीछे के स्टैंड गेंद पहुंचाकर जीत पूरी की।

Story first published: Friday, April 3, 2020, 11:06 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+