
ODI इतिहास का सबसे महान मुकाबला-
विश्व कप 2019 का फाइनल मैच क्रिकेट के इतिहास में बहुत लंबे समय तक याद रखा जाएगा। अब तक ऐसा कोई भी फाइनल मैच विश्व कप में नहीं हुआ जो टाई हो गया हो। यह मुकाबला टाई होकर ना केवल सुपरओवर के रोमांच तक गया बल्कि बाद में सुपर ओवर भी टाई हो गया। इसके बाद इस मैच का नतीजा टीमों के द्वारा उनकी पारियों में लगाए गई बाउंड्री के आधार पर समाप्त हुआ। इस तरह से 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर क्रिकेट को इंग्लैंड के रूप में नया विश्व कप चैंपियन मिल गया।
पीयूष चावला ने किया खुलासा- किस वजह से CSK ने उनको 6.75 करोड़ रुपए में खरीदा

एक नहीं, दो बार मुकाबला हुआ टाई-
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 241 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड भी 50 ओवर में 241 रन बनाकर आउट हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 15 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी इतने ही रन बना पाई। यह महान मुकाबला दूसरी बार भी टाई हो गया और अपनी पारी में लगाई गई बाउंड्री के आधार पर इंग्लैंड को जीत मिल गई। इंग्लैंड ने जहां 24 बाउंड्री लगाई थी तो वहीं न्यूजीलैंड केवल 16 ही बाउंड्री लगा सका और 8 बाउंड्री के अंतर से विश्व कप हार गया।

न्यूजीलैंड के जज्बे ने मैच को अमर कर दिया-
इंग्लैंड को ही फाइनल में फेवरेट भी बताया जा रहा था। इसके बावजूद न्यूजीलैंड को इस स्टेज पर जबरदस्त टक्कर देने का श्रेय देना होगा। ब्लैककैप्स सेमीफाइनल मुकाबले में भारत जैसी दमदार टीम को शिकस्त देकर यहां तक पहुंचे और उन्होंने शानदार खेल दिखाया। कीवियों ने हेनरी निकोल्स (55) और टॉम लाथम (47) की पारियों के दम पर 50 ओवर में 241 रन बनाए थे। इसके बाद माना जा रहा था कि इंग्लैंड की टीम यह लक्ष्य 35 ओवर में ही हासिल कर लेगी। लेकिन गेंदबाजी के दौरान न्यूजीलैंड ने लड़ने का जबरदस्त जज्बा दिखाया।
'कोहली, युवराज, कैफ, रैना नहीं', आकाश चोपड़ा ने बताया कौन है भारत का ऑलटाइम बेस्ट फील्डर

इस तरह सुपर ओवर में गया मैच-
जेसन रॉय के 17 रनों पर आउट होने के बाद इंग्लैंड ने रूट (7) का विकेट भी तुरंत गंवा दिया और यहीं से ही इंग्लैंड की गाड़ी फंसनी शुरू हो गई। इसके बाद 9 रनों के स्कोर पर कप्तान मोर्गन भी आउट हो गए। अब तक इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 86 रन हो गया था। यहीं से स्टोक्स और बटलर ने एक नई कहानी लिखनी शुरू की। इन दोनों ने अर्धशतक लगाकर ना केवल शतकीय साझेदारी की बल्कि मैच को भी न्यूजीलैंड से छीनकर ले जाने लगे। इसी बीच बटलर 59 रन बनाकर आउट हो गए और उसके बाद एक बार फिर विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। स्टोक्स विकेट पत्तन के बीच भी खड़े रहे। इंग्लैंड को अंतिम गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे लेकिन स्टोक्स रन आउट हो गए और मैच सुपर ओवर में चला गया।

सुपर ओवर में क्या हुआ-
सुपर ओवर में इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स और व जोस बटलर आए। वहीं न्यूजीलैंड के लिए ओवर फेंकने आए ट्रेंट बोल्ट। लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 6 गेंदों में 15 रन बना दिए। अब न्यूजीलैंड को भी पहला खिताब जीतने के लिए 16 रन चाहिए थे। न्यूजीलैंड के लिए बल्लेबाजी करने आए मार्टिन गुप्टिल व जेमस नीशम। वहीं जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी करने आए आए। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पहली 5 गेंदों में 14 रन बटोर लिए।
राशिद खान बोले- मैं शादी तभी करूंगा, जब अफगानिस्तान कोई वर्ल्ड कप जीतेगा

...और इंग्लैंड बना पहली दफा चैम्पियन-
आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे और क्रीज पर थे गुप्टिल। उन्होंने शॉट खेला और रन के लिए दौड़। पहला रन पूरा करने के बाद गुप्टिल दूसरे रन के लिए भागे लेकिन जेसन रॉय ने सही समय में जोस बटलर को थ्रो फेंक दिया। बटलर ने कोई भी गलती ना करते हुए थ्रो लपकते हुए गुप्टिल को रन आउट कर दिया। इस रन आउट के साथ दोनों टीमों के सुपरओवर में 15-15 रन हुए लेकिन फिर बाउंड्री के हिसाब से इंग्लैंड जीत गया।


Click it and Unblock the Notifications
