For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इतिहास का एकमात्र टेस्ट जो 3 दिन बारिश में धुला, फिर भी रोमांचक जीत के साथ खत्म हुआ

नई दिल्ली: इस समय टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए तरह-तरह की कवायदों का दौर है। माना जाता है कि टेस्ट में नतीजें निकलने आज के समय में पहले से ज्यादा जरूरी हैं। मजेदार बात यह है कि आजकल टेस्ट मैचों में पहले की तुलना में बहुत ज्यादा नतीजे मिलने लगे हैं।

इस दौरान डे-नाइट टेस्ट भी नई लोकप्रियता छूने के लिए तैयार हो रहा है लेकिन हाल में ही आईसीसी का 4 दिनों के टेस्ट का आइडिया बहुत ज्यादा हाथों-हाथ नहीं लिया गया है इसके बावजूद इस चार दिनी प्रस्ताव पर आने वाले महीनों में चर्चा होगी।

इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच 2000 में हुआ टेस्ट

इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच 2000 में हुआ टेस्ट

इसी बीच हम आपको एक टेस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज से 20 साल पहले हुआ। इस मैच के तीन दिन बारिश में धुल गए लेकिन इसके बाद जो अंत हुआ उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। यह मैच 1999-2000 के क्रिकेट सत्र में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच हुआ था। मैच 14 जनवरी 2000 को शुरु हुआ और 18 जनवरी को समाप्त हुआ। इस मैच में 15, 16 और 17 जनवरी को खेल ही नहीं हो सका क्योंकि बारिश होती रही थी। लेकिन मैच का नतीजा सनसनीखेज रहा क्योंकि आखिरी दिन इंग्लैंड को 2 विकेट से जीत मिल गई थी। यह ऐसा मामला है जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली और एकमात्र दफा हुआ है।

स्मिथ-लाबुशेन पर 'ब्रोमांस' का खुमार, फिंच ने कहा- वे हर मिनट साथ गुजारते हैं

तीन दिन बारिश में धुला पर निकला रोमांचक नतीजा

तीन दिन बारिश में धुला पर निकला रोमांचक नतीजा

इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 248 रन बनाकर घोषित कर दी थी क्योंकि लगातार बारिश के कारण बहुत ज्यादा बल्लेबाजी का मौका किसी भी टीम को नहीं मिलना था। मैच की सबसे मजेदार बात यह रही कि इंग्लैंड ने 0 रन पर ही अपनी पारी घोषित कर दी जिसके बाद अफ्रीका ने भी अगली पारी 0 रन पर ही घोषित कर दी। इस तरह से इंग्लैंड के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य था।

टेस्ट इतिहास में पहला और इकलौता किस्सा-

टेस्ट इतिहास में पहला और इकलौता किस्सा-

इंग्लैंड ने यह लक्ष्य हासिल करने के लिए बल्लेबाजी करी जहां मार्क बूचर और माइक आथरटन बैटिंग के लिए आए थे। आथर्टन जल्द ही चलते बने और दूसरा विकेट बूचर का गिरा जिन्होंने 36 रनों की पारी खेली। कप्तान नासिर हुसैन 25 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इसके बाद दो पारियों ने मैच का फैसला बदल दिया। ये पारियां भी विकेटकीपर एलेक स्टीवर्ट और माइकल वॉन की जिन्होंने क्रमशः 73 और 69 रनों की पारियां खेली थी। इंग्लैंड ने 75.1 ओवर में 8 विकेट पर 251 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Story first published: Saturday, January 18, 2020, 12:37 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+