For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

23 साल पहले जयसूर्या ने ठोके थे 17 गेंदों में 50 रन, फिर भी पाकिस्तान ले उड़ा खिताब

नई दिल्ली: 1996 के क्रिकेट वर्ल्ड कप ने श्रीलंका को दुनिया का सितारा दिया था जिसका नाम था सनथ जयसूर्या। सनथ इंटरनेशनल क्रिकेट के वो शख्श थे जिन्होंने 90 के दशक के जाते-जाते सफेद गेंद क्रिकेट को पूरी तरह से बदल दिया।

जिस तरह से इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 1996 के विल्स वर्ल्ड कप के दौरान ओपनिंग में आते हुए विपक्षी गेंदबाजों की जो बखिया उधेड़ी थी उसकी श्रीलंका को पहली बार विश्व चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका थी। इसके बाद जयसूर्या को जो आत्मविश्वास की उड़ान मिली उसने आने वाले सालों में भी उनकी सफलता की कहानी लिखी।

1997 का सिंगर कप जो सिंगापुर में हुआ

1997 का सिंगर कप जो सिंगापुर में हुआ

एक ऐसा ही मौका था 1997 के सिंगर कप का जो एशिया के तीन देशों भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हो रहा था। 1997 में सिंगापुर में खेली गई इस त्रिकोणीय श्रृंखला में नए मुक़ाबले में विश्व चैंपियन श्रीलंका के लिए अपने एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के सामने अपना प्रदर्शन दिखाने का एक और अवसर था। यह टूर्नामेंट कड़ी मेहनत करने वाले सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का था, जिन्होंने टूर्नामेंट में 48 गेंदों में सबसे तेज एकदिवसीय शतक जड़ा था।

विराट कोहली ने बताया अपने पसंदीदा क्रिकेट कमेंटेटर का नाम

भारत के बाहर होने के बाद श्रीलंका-पाकिस्तान की भिड़ंत

भारत के बाहर होने के बाद श्रीलंका-पाकिस्तान की भिड़ंत

भारत इस प्रतियोगिता से पहले ही बाहर हो गया था और 7 अप्रैल 1997 को, यानी आज से 23 साल पहले, श्रीलंका और पाकिस्तान टूर्नामेंट के फाइनल में मिले थे। अर्जुन रणतुंगा ने टॉस जीता और पाकिस्तान को बल्लेबाजी में लगाया। एजाज अहमद ने 51 रन की पारी खेली थी और पाकिस्तान 215 रन बनाकर आउट हो गया।

फाइनल मैच में उड़ा जयसूर्या का तूफान-

फाइनल मैच में उड़ा जयसूर्या का तूफान-

मामूली स्कोर का पीछा करते हुए, जयसूर्या ने तूफानी शैली में, पाकिस्तानी पेसरों को बाउंड्री पर मारना शुरू कर दिया। जयसूर्या ने सिर्फ 17 गेंदों में 50 रन की पारी खेली, जो एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज अर्धशतक था। जयसूर्या ने अंततः 28 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए, 8 चौके और 5 बड़े छक्के लगाए।

सबसे तेज वनडे अर्धशतक का रिकॉर्ड-

सबसे तेज वनडे अर्धशतक का रिकॉर्ड-

जयसूर्या के आउट होने के बाद श्रीलंका के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए क्योंकि दमदार पाकिस्तानी गेंदबाजों ने लंकाई मध्य और निचले क्रम की परते खोल कर दी और पाकिस्तान ने आखिरकार 43 रनों से मैच जीत लिया।

श्रीलंका भले ही कप हार गया लेकिन जयसूर्या का रिकॉर्ड समय की कसौटी पर खरा उतरा और बहुत साल बाद 2015 में दक्षिण अफ्रीकी एबी डिविलियर्स द्वारा तोड़ा गया, जो 16 गेंदों में अपने अर्धशतक तक पहुंचे।

Story first published: Tuesday, April 7, 2020, 9:20 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+