1996 का वो डेब्यू जिसने टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के नाम किया बेजोड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली: 23 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में टेस्ट डेब्यू करने वाले किसी खिलाड़ी की उम्र अगर आज भी केवल 37 साल हो तो बात ताज्जुब की लगेगी। लेकिन ये सच है और ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के एक बल्लेबाज के नाम है। पाकिस्तान के बल्लेबाज हसन रजा ने 24 अक्टूबर को अपनी नेशनल क्रिकेट टीम में तब टेस्ट डेब्यू किया था जब उनकी उम्र महज 14 साल और 227 दिन थे। उन्होंने यह डेब्यू साल 1996 में जिंबाब्वे के खिलाफ किया था।

1996 का वो डेब्यू जिससे बना वर्ल्ड रिकॉर्ड-

1996 का वो डेब्यू जिससे बना वर्ल्ड रिकॉर्ड-

तब से लेकर आज तक इस बात को पूरे 23 साल गुजर चुके हैं लेकिन कोई भी बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को छू नहीं सका है। शायद यह रिकॉर्ड लंबे समय तक टूट भी नहीं पाएगा। रजा ने यह मैच पाकिस्तान की घरेलू जमीन फैसलाबाद में खेला था। आपको बता दें कि भारत की ओर से सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था लेकिन हसन रजा उनसे भी लगभग 2 साल कम उम्र में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज बने।

उतना चमकदार नहीं रह सका करियर-

उतना चमकदार नहीं रह सका करियर-

हालांकि रजा का करियर जितनी जल्दी शुरू हुआ उतना लंब चल नहीं सका। वे शुरुआती स्तर पर संघर्ष करते हुए टीम से बाहर होते रहे लेकिन बाद में उनको ऑस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे के खिलाफ साल 2004 में टीम में बुलाया गया। लेकिन वे बड़े मौकों को भुना नहीं सके और उन्होंने पाकिस्तान के लिए केवल 7 ही टेस्ट मैच खेले और 26.11 के औसत के साथ 2 अर्धशतक समेत केवल 235 रन ही बनाए। इसके अलावा उन्होंने 16 वनडे मैच भी खेले जिसमें उन्होंने और भी खराब औसत (18.61) के साथ 242 ही रन बनाए। लेकिन रजा का घरेल प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए रिकॉर्ड शानदार रहा है।

सनी लियोन को पीछे छोड़ते हुए 2019 की सबसे खतरनाक सेलिब्रिटी लिस्ट में धोनी ने किया टॉप

उम्र पर उठे थे सवाल-

उम्र पर उठे थे सवाल-

हसन ने 232 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैचों में 13,949 रन बनाए जिसमें उन्होंने 44.70 का औसत निकाला और 36 शतक व 63 अर्धशतक लगाए। वहीं, लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 197 मैच रहे जिसमें उन्होंने 39.35 की औसत के साथ 5,155 रन बनाए जिसमें 8 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। हसन ने 2006 की शुरुआत में अबू धाबी में पाकिस्तान ए की तरफ से एक टूर्नामेंट में कप्तानी भी की, जिसमें भारत ए, श्रीलंका ए, यूएई, केन्या और नीदरलैंड शामिल थे। पाकिस्तानी खिलाड़ियों की उम्र पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। हसन रजा भी उनमें से एक हैं। रजा की उम्र को लेकर भी संशय पैदा हुआ था लेकिन उनकी आधिकारिक उम्र टेस्ट डेब्यू के समय 14 साल ही थी। हाल ही में शाहिद अफरीदी ने भी अपनी आत्मकथा में स्वीकार किया है कि उन्होंने अपनी उम्र आधिकारिक तौर पर कम लिखाई थी।

ये हैं दुनिया के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज-

ये हैं दुनिया के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज-

मजेदार बात यह है कि दुनिया में सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में भारतीय उपमहाद्वीप के ही खिलाड़ी शामिल हैं। टॉप -5 में तो अकेले पाकिस्तान के ही तीन खिलाड़ी शामिल हैं। पहले नंबर पर हसन रजा हैं तो दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद हैं जिन्होने 15 साल 124 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ लाहौर में साल 1959 में पदार्पण किया था। तीसरे नंबर पर साल 2001 में जिंबाब्वे के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज मोहम्मद आसिफ शामिल हैं जिन्होंने 15 साल 128 दिन में यह रिकॉर्ड बनाया था। चौथे नंबर पर 16 साल और 189 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले पाकिस्तान के आकिब जावेद का नंबर आता है।

Story first published: Thursday, October 24, 2019, 11:46 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+