For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट में छाए मयंक अग्रवाल को वनडे में नहीं मिलेगा माैका, ये खिलाड़ी दे रहा है चुनाैती

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट में बताैर ओपनर अपनी जगह पक्की कर चुके मयंक अग्रवाल फिलहाल दुनियाभर में अपनी धाक जमाने में लगे हुए हैं। मयंक अग्रवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए पहले टेस्ट में दोहरा शतक ठोका। यह उनके करियर का दूसरा दोहरा शतक रहा। इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली। इन बड़ी पारियों से मयंक की बात पूरे क्रिकेट जगत में फैलने लगी। मयंक ने दूसरे दोहरे शतक में कुल 243 रनों की पारी खेली, जिसमें , जिसमें 28 चाैके व 8 छक्के शामिल रहे। मयंक ने इस प्रदर्शन से अब एकदिवसीय और टी -1 जैसे सीमित ओवरों के मैचों के लिए भी दावेदारी ठोक दी है। हालांकि, इस समय मयंक के लिए वनडे या टी -1 में खेलने का मौका मिलना मुश्किल है, क्योंकि उन्हें शिखर धवन से चुनाैती मिल रही है।

मयंक के लिए नहीं बन रही जगह

मयंक के लिए नहीं बन रही जगह

भारत अब दिसंबर में विंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज खेलने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच 5 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई में होगा। लेकिन मयंक को इस दाैरान माैका मिलना ना के बराबर है। माैजूदा समय इस छोटे फाॅर्मेट के लिए टीम के पास सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन हैं। धवन-रोहित ओपनिंग करेंगे तो वहीं विराट कोहली के साथ-साथ केएल राहुल भी वापसी करने वाले हैं। ऐसे में शीर्ष क्रम में मयंक को माैा मिल पाना आसान नहीं है।

ऐसे मिल सकता है माैका

ऐसे मिल सकता है माैका

धवन भले ही अपनी स्ट्राइक रेट को सुधारने में नाकाम हो रहे हों। लेकिन यह भी सच है कि ये खिलाड़ी किसी भी मैच गियर बदलने में क्षमता रखता है। बांग्लादेश के खिलाफ टी -1 सीरीज में धीमे खेल के लिए धवन की आलोचना की गई। लेकिन चयनकर्ताओं के लिए यह कोई बड़ा मुद्दा साबित नहीं हो सकता। खिलाड़ियों के करियर में उतार-चढ़ाव आ रहा है। हां, अगर रोहित शर्मा को आराम दिया जाता है, तो मयंक अग्रवाल को मौका मिल सकता है। हालांकि, धवन-रोहित शायद ही विंडीज के खिलाफ आराम लें।

फाॅर्म में हैं मयंक

फाॅर्म में हैं मयंक

बता दें कि मयंक का बल्ला ओपनिंग करते हुए लगातार रनों की आग उगल रहा है। मयंक ने इससे पहले 2 अक्तूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी। यह उनका पहला दोहरा शतक था। इसके बाद मयंक ने 10 अक्तूबर को पुणे में हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही एक मुकाबले में 108 रनों की पारी खेली थी। मयंक का ज्यादातर बल्ला किसी टेस्ट की पहली पारी में आग उगलता है। मयंक का यह 8वां टेस्ट मैच है, इस दाैरान उनकी पहली पारी का प्रदर्शन 76, 77, 5, 55, 215, 108, 10 और अब बागंलादेश के खिलाफ शतकीय पारी रही।

Story first published: Monday, November 18, 2019, 13:38 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+