वैलेंटाइन डे पर युवा दिलों की धड़कन हार्दिक पांड्या ने की खास अपील...
नई दिल्ली। टीम इंडिया के नए सुपर स्टार हार्दिक पांड्या ने आज यानी कि 'वैलेंटाइन डे' पर लोगों और अपने चाहने वालों से सोशल मीडिया पर एक खास अपील की है।
वैलेंटाइन डे हार्दिक पांड्या ने की खास अपील
पांड्या ने ट्विटर पर अपने सिंगल होने की पुष्टि करते हुए लोगों से प्रार्थना की है कि अब वो उनका नाम मॉडल लीशा शर्मा से ना जोड़े। हार्दिक ने लिखा है कि उनका पूरा फोकस इस वक्त सिर्फ और सिर्फ उनके खेल पर है और वो उसी में एकाग्रता चाहते हैं और अभी उनके पास कुछ और सोचने के लिए वक्त नहीं है इसलिए इस अफवाह को खत्म कीजिए, जो एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही है।
हार्दिक पांड्या कोलकाता की हॉट मॉडल लीशा शर्मा को डेट कर रहे हैं?
गौरतलब है कि पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान इस अफवाह ने तूल पकड़ा था कि हार्दिक पांड्या कोलकाता की हॉट मॉडल लीशा शर्मा को डेट कर रहे हैं। लीशा ने उनकी और अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसके बाद ये खबर सुर्खियां बनी थी।
पांड्या के घरवालों ने खंडन किया था
जिसका उस वक्त पांड्या के घरवालों ने खंडन किया था, लेकिन पिछले दिनों इंग्लैंड सीरीज के दौरान वापस ये खबर हेडलाइन बनी क्योंकि लीशा शर्मा ने पांड्या के साथ एक हॉट तस्वीर सोशल मीडिया पर फिर से शेयर की थी जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था।
लीशा जमशेदपुर की रहने वाली हैं
आपको बता दें कि 21 वर्षीय लीशा जमशेदपुर से हैं। खबरों की माने तो वो मशहूर फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा के साथ काम करती हैं।
🙏🏻🇮🇳 pic.twitter.com/4KRgxWqEIp
— hardik pandya (@hardikpandya7) February 14, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

