Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मांजरेकर ने की जडेजा को हटाकर जाधव को टीम में शामिल करने की मांग, बताई वजह

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम में केदार जाधव को शामिल किए जाने की मांग को लेकर संजय मांजरेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। सेमीफाइनल मैच से पहले मांजरेकर ने अपनी प्लेइंग इलेवन से रवींद्र जडेजा को टीम से बाहर कर दिया है। बता दें कि जडेजा ने विश्वकप में अपना पहला मैच मोहम्मद शमी को विश्राम दिए जाने के बाद श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने ना सिर्फ विकेट चटकाए बल्कि फील्ड में जबरदस्त कैच करके हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। ऐसे में माना जा रहा है कि आज होने वाले मैच में जडेजा को टीम में शामिल किया जा सकता है। लेकिन संजय मांजरेकर ने जिस तरह से अपनी संभावित प्लेइंग इलेवन से जडेजा को टीम से बाहर किया उसे लेकर वह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।

संजय मांजरेकर का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में रवींद्र जडेजा की जगह केदार जाधव बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। मांजरेकर का मानना है कि केदार जाधव के आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं। अपने ट्वीट में मांजरेकर ने कहा है कि केदार को पिच के अनुसार टीम में शामिल कीजिए। साथ ही टीम का चयन करने से पहले टीम में स्पिन गेंदबाजों की संख्या को भी देखना चाहिए। चहल का औसत 27.15, कुलदीप का 21.00 और जडेजा का 73 है।

मांजरेकर ने अपनी संभावित प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, रिषभ पंत, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी, कुलदीप, मोहम्मद शामी, युजवेंद्र चहल को शामिल किया है। मांजरेकर ने लिखा है कि भारत ने इस विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेला है। ऐसे में टीम इंडिया को पिछली जीत के नशे में किसी भी तरह का गलत फैसला नहीं लेना चाहिए।

Story first published: Tuesday, July 9, 2019, 12:27 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+