VIDEO: जब एक पाकिस्तानी खिलाड़ी के चक्कर में एमएस धोनी को गाली दे बैठे आशीष नेहरा, लेकिन धोनी...
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। ये मैच भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मट से संन्यास की घोषणा कर दी है। नेहरा ने कहा- "यह मेरा अपना निर्णय है 1 नवंबर को मैच दिल्ली में है। अपने होम टाउन में संनंयास लेने से बड़ी कोई चीज नहीं होती।" 38 साल के नेहरा उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने 1999 में क्रिकेट में पदार्पण किया था।

धोनी को कहे थे 'अपशब्द'
वैसे तो नेहरा एकदम शांत स्वभाव वाले खिलाड़ी हैं जो मैदान पर विरोधी टीम को अपनी गेंद पर नचाते हैं लेकिन एक बार नेहरा ने अपनी ही टीम के एक खिलाड़ी से अभद्र भाषा में बात की थी। वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी थे।
इसलिए धोनी से गुस्सा गए थे नेहरा
दरअसल यह घटना उन दिनों की है जब महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान नहीं थे। वर्ष 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ एक वनडे मैच में भारतीय गेंदबाज आशीष नेहरा ने धोनी को गाली दी थी। गाली सुनने के बाद धोनी खामोश रहे थे। हालांकि धोनी ने इस बात को लेकर कभी भी नेहरा पर अपना विरोध नहीं जताया। दरअसल भारत-पाकिस्तान के बीच मैच में धोनी ने विकेट के पीछे नेहरा की गेंद पर पाकिस्तान के बल्लेबाज शाहिद अफरीदी का कैच छोड़ दिया। कैच छूटने पर नेहरा को काफी गुस्सा आया और उन्होंने धोनी को गाली देकर कैच छोड़ने के लिए कोसा।

लेकिन हमेशा धोनी की पसंद रहे नेहरा
लेकिन धोनी ने नेहरा को किसी भी तरह से गंदा रिप्लाई नहीं दिया। इस मामले में पूर्व कप्तान का अपने फैंस के दिलों पर और भी छा जाते हैं। धोनी को नेहरा के टैलेंट पर हमेशा से ही भरोसा रहा है। तभी तो 2011 के वर्ल्डकप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद भी धोनी ने नेहरा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। वो नेहरा का आखरी इंटरनेशनल वनडे था। तब से नेहरा ने केवल टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दिखाई दिए हैं। नेहरा के बारे में एक बार धोनी ने ये भी कहा था कि उन्हें टीम में नेहरा की जरूरत है।
इसे भी पढ़ेंः- Video: आशीष नेहरा के वो 5 कमाल जिन्हें जानकर आप भी वाह-वाह करेंगे
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
