लखनऊ। क्रिकेट की चकाचौंध भरी जिंदगी में सबकुछ काफी आकर्षक और बेहतर लगता है। लेकिन पाकिस्तान के इस खिलाड़ी के जीवन क्रिकेट वो रौशनी नहीं ला सका जो अन्य खिलाड़ियों के जीवन में आती है।
पाकिस्तान की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी के लिए एक समय जाने जाने वाले गेंदबाज अरशद खान अब टैक्सी चलाने को मजबूर हैं। अरशद जीवन-यापन के लिए मजबूरन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कैब चला रहे हैं।
अरशद ने अपने पहले ही वनडे मैच में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का विकेट अपने नाम किया था। अरशद के बारे में यह खुलासा फेसबुक पर गणेश बिरले नाम के सख्श ने किया है।
बिरले जिस कैब में जा रहे थे वह कोई और नहीं बल्कि अरशद चला रहे थे। वहीं जब उन्होंने इस बारे में अरशद से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इसे टालने की कोशिश की है। हालांकि उन्होंने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान की टीम से खेला है और वह आईपीएल में भी हैदराबाद की टीम से खेल चुके हैं।
क्रिकेट के मैदान पर दर्रदनाक हादसा, कैच लेने के चक्कर में खिलाड़ी की मौत
बिरले ने लिखा है कि अरशद अपने जीवन यापन के लिए कैब चला रहे हैं। वह मौजूदा समय में उबर कैब चला रहे हैं। अरशद ने पाकिस्तान की ओर से 9 टेस्ट और 58 वनडे मैच खेले हैं।
अरशद के क्रिकेट कैरियर की एक खास बात यह भी है कि उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट और वनडे भारत के ही खिलाफ खेला है। लेकिन अपनी बढ़ती उम्र के चलते अरशद ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।