गौतम गंभीर ने युवराज से पूछा शादी के बाद तेरा क्या हाल है तो मिला यह जवाब
नई दिल्ली। सोशल मीडिया एक आम इंसान के साथ खिलाड़ियों की जिंदगी का भी अहम हिस्सा बन गया है। शायद सेलिब्रिटी लोगों के लिए सोशल मीडिया कहीं ज्यादा बेहतर विकल्प इसलिए भी है क्योंकि उनका अपने संदेश को अनेकों फैंस तक पहुंचाना होता है। हालांकि सोशल मीडिया अब केवल संदेश पहुंचाने का ही माध्यम नहीं हैं बल्कि जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। इसलिए आए दिन हमको यहां अनेकों खिलाड़ियों की निजी जिंदगी की हलचलों के बारे में भी सटीक जानकारी मिलती रहती है। इनमें से कुछ किस्से मजेदार होते हैं, कुछ बेहद प्रेरणा दायक तो कुछ अन्य जानकारियां देने वाले। आइए देखते हैं इस बार सोशल मीडिया हमारे लिए कौन सा अनूठा किस्सा लेकर आया है।
|
'लाल कार या लाल जूते'
सोशल मीडिया के एक ऐसे ही सितारे हैं युवराज सिंह जो बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ चमत्कारिक व्यक्तित्व के भी धनी हैं। युवाओं को भाने वाली पर्सनालिटी रखने के कारण युवराज आज भी किसी उभरते हुए खिलाड़ी के लिए यूथ ऑइकन से कम नहीं हैं। अभी हाल ही में युवराज ने एक लाल कार के सामने अपनी एक फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस फोटो में युवराज ने वॉग मैग्जीन शूट। इससे जाहिर होता है कि इस मैग्जीन के लिए करवाए गए फोटोशूट की ये तस्वीर थी। युवराज ने इसके साथ ही लिखा- लाल कार या लाल जूते?
पद्म पुरस्कार 2019: गौतम गंभीर, सुनील छेत्री समेत इन खिलाड़ियों को मिला पद्मश्री

'युवी शादी के बाद तेरा क्या हाल है?'
उसके बाद युवराज सिंह के पुराने साथी और हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले गौतम गंभीर ने इस पोस्ट पर मजेदार जवाब दिया है। युवराज की शादी के बाद की जिंदगी पर कमेंट करते हुए गंभीर ने चुटकी लेते हुए लिखा- 'लाल मेरे दिल का हाल है, लगता तुझ पे कमाल है, युवी शादी के बाद तेरा क्या हाल है???' दरअसल इस पोस्ट में युवराज बाहर से जितने कूल दिख रहे थे उस पर ही हल्का-फुल्का मजाक करते हुए गौतम ने ये बात कही।

'हाल बड़ा बेहाल है'
यही नहीं, गंभीर की बात का जवाब देते हुए युवराज ने कहा- हाल बड़ा बेहाल है। ऐसा कहकर युवराज ने गंभीर के कमेंट को ही आगे बढ़ा दिया। कहीं ना कही युवी मान रहे हैं अब फोटोशूट में ही कूल दिखने का समय है। रियल लाइफ तो शादी के बाद कहीं अधिक जिम्मेदारियों भरी हो चुकी है। आपको बता दें कि टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस बल्लेबाज ने अब तक विश्व कप में शामिल होने की अपनी उम्मीदों को छोड़ा नहीं हैं। हालांकि हाल में ही विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में युवराज कुछ खास नहीं कर सके थे। उनको आईपीएल नीलामी के पहले राउंड में भी किसी ने नहीं खरीदा था। लेकिन अंतिम राउंड में वे मुंबई इंडियंस की टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
