For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स को भारी पड़ी ये गलती

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की 2020 में बोली के दौरान इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी सक्रिय थी। दिल्ली की टीम ने किग्स इलेवन पंजाब से आर अश्विन को खरीदा, राजस्थान रॉयल्स के अजिंक्या रहाणे को खरीदा। लेकिन इस बार की बोली में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने दिल्ली के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को मुंबई इंडियंस में जाने दिया। बोल्ट दिल्ली के लिए काफी बेहतरीन गेंदबाज रहे थे, लेकिन जिस तरह से वह मुंबई की टीम में गए, वह दिल्ली के इस फैसले पर सवाल खड़ा करता है कि आखिर क्यों उन्हें रिटेन नहीं किया गया।

ट्रेंट बोल्ट का मुंबई में जाना इस सीजन में दिल्ली की टीम को खल रहा है। बोल्ट ने इस सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी की है और अभी तक मुंबई के लिए 22 विकेट लिए हैं। पहले क्वालिफायर में उन्होंने दिल्ली के शीर्ष क्रम को बिखेर कर रख दिया और पहली दो गेंदों पर उन्होंने दिल्ली के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। जिसके बाद दिल्ली की टीम के लिए उबर पाना काफी मुश्किल हो गया और मुंबई के 200 रन के स्कोर सामने दिल्ली की टीम 143 रन पर ही थम गई और टीम को 57 रनों की शर्मनाक हार का सामना करा पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज टॉम मूडी ने ट्रेंट बोल्ट को बोली के दौरान रिटेन नहीं किए जाने के दिल्ली कैपिटल्स के फैसले पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए बोल्ट जबरदस्त गेंदबाज हैं। मुझे पता है कि दिल्ली कोबोली के दौरान यह नहीं पता था कि इस बार का आईपीएल यूएई में होगा, लेकिन बावजूद इसके बोल्ट मुंबई में काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं क्योंकि गेंद वहां काफी स्विंग करती है। बोल्ट पॉवरप्ले के ऐसे गेंदबाज हैं जोकि किसी भी टीम के लिए काफी अहम हो सकते हैं। दिल्ली को ट्रेंट बोल्ट को रखना चाहिए था और उन्हें अपनी टीम से जाने नहीं देना चाहिए था।

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए मूडी ने कहा कि उनकी तरह का फिनिशर होना काफी मुश्किल है। बता दें कि पांड्या ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर में 14 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली थी। जो स्कोर हमे लग रहा था कि 170-175 होगा वह पांड्या की बदौलत 200 रन तक पहुंच गया। ऐसे अहम समय पर पांड्या की पारी ने मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

Story first published: Sunday, November 8, 2020, 13:53 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+