सुधीर कुमार वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने सचिन का मैच देखने के लिये अपनी शादी की डेट तक आगे बढ़ा दी थी। सुधीर सचिन के इंतने बड़े फैन हैं कि एक बार जब परिवार ने उनके इस जुनून का विरोध किया तो उन्होंने आत्मदाह तक की धमकी दे डाली। खास बात यह है कि सचिन ने भी अपने इस फैन की भावनाओं का सम्मान किया और विश्व कप जीतने के बाद बाकायदा सुधीर के साथ विश्वकप की ट्रॉफी हाथ में लेकर फोटो खिंचवायी। अधिकांश मैचों में सुधीर अपने तन पर टीशर्ट या शर्ट नहीं पहनते। वो तिरंगे के रंग में बॉडी पेंट करवाकर ही मैच देखने आते हैं।
सचिन का कोई मैच ऐसा नहीं होता, जिसमें टीवी के कैमरे में सुधीर कैद नहीं हों। आज भी याद है इंदौर में खेली गई वो पारी, जब सचिन ने वनडे मैच में 200 रन की पारी खेली थी। 200वां रन होते ही सुधीर ने इंदौर के स्टेडियम में शंख बजाना शुरू कर दिया था।
सुधीर ने अपने जीवन में अब तक 200 से ज्यादा मैच स्टेडियम में जाकर देखे हैं। वह एक दुग्ध कंपनी में काम करता है। साइकिल से चलने वाला और मैच देखने के लिये बिना टिकट ट्रेन में सफर करते पकड़ा जाने वाला सुधीर अभी भी छोटी-मोटी नौकरी कर रहा है। यह सब सिर्फ सचिन के लिये। नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद सचिन मैदान पर नहीं दिखेंगे और शायद सुधीर भी नहीं।