Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS: भारत के खिलाफ 33 साल पुरानी जर्सी पहनकर उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, ये है वजह

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है। 12 जनवरी से दोनों टीमों के बीच तीन मैच वाली वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 12- से 18 जनवरी तक खेली जाएगी।

इस मौके पर ऑस्ट्रेलियाई टीम कुछ खास करने वाली है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इसमें रेट्रो किट में नजर आएंगे। वह ग्रीन व गोल्डन कलर की रेट्रो किट में नजर आएंगे जो 1986 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहनी थी। इसका कारण यह है कि 1986 में एलन बॉर्डर की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियन टीम ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में ये जर्सी पहनी थी। 2019 में ऑस्ट्रेलियन टीम फिर यही जर्सी पहनेगी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पीटर सिडल भी टीम में शामिल हैं।वह 8 साल बाद ऑस्ट्रेलियन वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं।

सीडल की वापसी: जब यह जर्सी पहनकर ऑस्ट्रेलिया ने 1986 में खेला था इस दौरान पिटर सिडल सिर्फ एक साल के थे ऑस्ट्रेलिया के साथ 2010 में आखिरी बार वनडे मैच खेला था इसके बाद वह बाहर हो गए थे। इस दौरान उन्होंने बिग बैश लीग में अच्छा खेल दिखाया है। हाल ही में 50 ओवर के एक खेल में 34 साल के इस खिलाड़ी ने 3.95 रन प्रति ओवर के हिसाब से किफायती गेंदबाजी कर लोगों को काफी प्रभावित किया। वहीं टी20 में भी इस खिलाड़ी ने एडिलेड की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है।

कब और कहां होगा मैच:

12 जनवरी 2019- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे मैच (सिडनी)- 7:50 AM (भारतीय समयानुसार)
15 जनवरी 2019- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे मैच (एडिलेड)- 8:50 AM (भारतीय समयानुसार)
18 जनवरी 2019- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे मैच (मेलबर्न)- 7:50 AM (भारतीय समयानुसार)

टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलियाई टीमः एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी, झाय रिचर्ड्सन, बिली स्टानलेक, जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीटर सिडल, नाथन लायन, एडम जाम्पा।

Story first published: Thursday, January 10, 2019, 18:06 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+