आईपीएल : मुंबई की खराब शुरुआत (लीड-6)
पांच ओवर की समाप्ति पर टीम ने एक विकेट खोकर 21 रन बना लिए थे। कप्तान सचिन तेंदुलकर 13 और अभिषेक नायर सात रन बनाकर खेल रहे थे।
पारी की शुरुआत करने वाले शिखर धवन शून्य रन बनाकर डॉग बोलिंगर की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए।
इससे पहले सुरेश रैना के शानदार अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। सुरेश रैना 35 गेंदों पर 57 रनों की नाबाद पारी खेली।
मुरली विजय 19 गेंदों पर 26 रन बनाकर दिलहारा फर्नाडो की गेंद पर सौरभ तिवारी को कैच थमा बैठे। इसके कुछ ही समय बाद 31 गेंदों पर 17 रन बनाकर मैथ्यू हेडन भी आउट हो गए। उन्होंने किरॉन पोलार्ड की गेंद पर अंबाती रयादू को कैच थमाया। तीसरे विकेट के रूप में एस. बद्रीनाथ 11 गेंदों पर 14 रन बनाकर फर्नाडो की गेंद पर आउट हुए। उनका कैच लसिथ मलिंगा ने पकड़ा। चौथे विकेट के रूप में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर जहीन खान की गेंद पर फर्नाडो को कैथ पकड़ा दिया। इसके बाद एल्बी मोर्केल छह गेंद पर 15 रन बनाकर रन आउट हो गए। श्रीकांत अनिरूद्ध ने नाबाद छह रन बनाया।
इस मैच में मुंबई के लिए राहत की बात है कि उसके कप्तान सचिन तेंदुलकर फिट हैं और वह आज का मैच खेल रहे हैं। टॉस के लिए सचिन खुद मैदान पर आए। उन्होंने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद थी कि मैच से पहले तक मैं फिट हो जाऊंगा"
टॉस से पहले स्टेडियम में रंगारंग समापन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्वर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर, ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान, अभिनेता शाहीद कपूर, अभिनेत्री बिपाशा बसु और सुष्मिता सेन ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
कार्यक्रम के दौरान 'वंदे मातरम', फिल्म लगान की 'चले चलो' और फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर की 'जय हो' की धुन का लोगों ने जमकर आनंद उठाया।
ज्ञात हो कि मुंबई इंडियंस की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पराजित किया था जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद को पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications