Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वकार ने की अफरीदी की सराहना

वकार ने 'वॉयस ऑफ जर्मनी' से बातचीत में कहा, "अफरदी ऑलराउंडर है। उनकी सोच भी सकारात्मक है। पिछले दो वर्षो से वह शानदार गेंदबाजी भी कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "टीम में अफरीदी की उपस्थिति मात्र ही खिलाड़ियों की हौसला आफजाई के लिए काफी है।"

वकार ने यह विश्वास जताया कि पाकिस्तान क्रिकेट में मची उथल-पुथल के बावजूद उनकी टीम का विश्व कप में प्रदर्शन शानदार रहेगा। उन्होंने कहा, "अफरीदी, अब्दुल रज्जाक और अकमल भाइयों की मौजूदगी में पाकिस्तानी टीम अपना ताज बचाने में सक्षम है।"

पाकिस्तान टीम का कोच नियुक्त किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "पाक क्रिकेट का इतिहास इस बात का गवाह है कि इसका कोच बनना आसान नहीं है। लेकिन किसी न किसी को तो आगे आना ही होगा। मैंने इस चुनौती को स्वीकार किया है। मैंने देश और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भरोसा दिया है कि मैं उन्हें निराश नहीं करूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+