केवल दिग्गजों को मिलेगी तेंदुलकर-वार्न की लीग में जगह

नई दिल्ली। कहते है ना.. खूब जमेगा जश्न जब मिल बैठेंगे तीन यार .. आप..मैं...और..। ऐसा ही रंग जमाने जा रहे हैं भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और महान स्पिनर शेन वार्न। दोनों मिलकर एक साथ मिलकर नई लीग शुरू करने जा रहे हैं, जो एक नया तरह का खेल होगा।

इंडिया टूडे में छपी खबर के मुताबिक यह अलग तरह का क्रिकेट लीग अगस्त के आखिरी सप्ताह या फिर सितंबर पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगा। इस लीग में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके ग्लेन मैक्ग्राथ, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, रिकी पोंटिंग जैसे 28 दिग्गज खिलाड़ी खेलेंगे।

Pics: मुंबई इंडियंस की जीत पर नीता अंबानी ने दी पार्टी, अभि-ऐश भी पहुंचे

कहा जा रहा है कि सचिन-वार्न की इस लीग में केवल रिटायर लीजेंड को मौका दिया जायेगा और यह सारे मैच केवल अमेरिका में होंगे। इसके लिए कुछ सितारों से बात भी हो गई हैं जिन्हें कि मैच खेलने के लिए क्रिकेटर्स को प्रति मैच 25 हजार यूएस डॉलर (15.75 लाख रुपए) दिए जाएंगे। इस लीग का नाम होगा 'क्रिकेट ऑल स्टार लीग'।

मुंबई इंडियंस की जीत के बाद देखें तेंदुलकर की Victory Selfie

Story first published: Wednesday, May 27, 2015, 16:08 [IST]
Other articles published on May 27, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+