Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Asian Championships: भारतीय तीरंदाजों ने जीते तीन कांस्य पदक

नई दिल्ली: अतानु दास के नेतृत्व में, भारतीय तीरंदाजों ने मंगलवार को तीन कांस्य पदक जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा भारत ने बैंकाक में चल रही इस एशियाई चैम्पियनशिप में कम से कम तीन सिल्वर भी पक्के किए।

भारतीय तीरंदाज टूर्नामेंट में तटस्थ एथलीटों के रूप में भाग ले रहे हैं क्योंकि राष्ट्रीय महासंघ (एएआई) के निलंबन के चलते वे इसके बैनर तले भाग नहीं ले सकते हैं इसलिए वे वर्ल्ड आर्चरी फ्लैग के अंतर्गत खेल रहे हैं।

दास ने सुबह पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला कांस्य जीता।

उन्होंने कांस्य पदक प्रतियोगिता में शूट ऑफ में कोरिया के जिन हायेक ओह को 6-5 से हराया।

दास ने सोमवार को दीपिका कुमारी के साथ रिकर्व मिश्रित टीम प्रतियोगिता में कांस्य भी जीता था। उन्होंने बाद में पुरुषों की रिकर्व टीम स्पर्धा में पोडियम पर फिनिश करके कांस्य पदक की हैट्रिक पूरी की।

दास ने सीनियर खिलाड़ी तरुणदीप राय और जयंत तालुकदार के साथ मिलकर चीन को कांस्य पदक टाई में 6-2 से हराया।

बाद में, दीपिका कुमारी, लैशराम बोम्बायला देवी और अंकिता भकत की भारतीय टीम ने जापान को 5-1 से हराकर देश के लिए एक और कांस्य पदक जीता।

तीनों पहले सेमीफाइनल में कोरिया से 6-2 से हार गए थे।

इसके अलावा भारतीय तीरंदाज बुधवार को होने वाले तीन कंपाउंड स्पर्धाओं के फाइनल में भी पहुंचे।

शीर्ष वरीयता प्राप्त अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और मोहन भारद्वाज ने ईरान को 229-221 को हराकर कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में दूसरे सीड कोरिया के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह पक्की की।

ज्योति सुरेखा वेनम, मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर ने भी ईरान को 227-221 से हराकर कंपाउंड महिला टीम के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरिया से होगा।

वर्मा और ज्योति की मिश्रित मिश्रित जोड़ी पहले से ही फाइनल में है, जहां वे चीनी ताइपे से भिड़ेंगे।

Story first published: Wednesday, November 27, 2019, 9:48 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+