For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो धोनी नहीं कोहली ने सिर्फ इन दो दिग्गज क्रिकेटरों को दिया है अपनी शादी का निमंत्रण?

Anushka - Virat Wedding: Only these two invited to the wedding | Filmibeat

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी करने जा रहे हैं। शादी के चर्चे पिछले तीन दिनों से काफी जोरो-शोरों पर हैं लेकिन अभी तक किसी को कोई भी पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हुई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विराट और अनुष्का इटली के मिलान शहर में शादी करने जा रहे हैं। शादी की तारीख का अधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि 15 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।

केवल दो क्रिकेटर ही होंगे कोहली की शादी में शामिल

केवल दो क्रिकेटर ही होंगे कोहली की शादी में शामिल

अब जब देश के दो सबसे ज्यादा चर्चित व्यक्ति शादी कर रहे हैं तो ऐसे में ये जानना लाजमी है कि इस शादी में शामिल कौन-कौन होगा? खासतौर से ये कि क्या इस शादी में क्रिकेट या बॉलीवुड बिरादरी का भी कोई शख्स शामिल होगा? हालांकि मीडिया में अंदरखाने से खबरें आ रही हैं कि विराट कोहली ने क्रिकेट जगत के केवल दो लोगों को शादी का न्यौता दिया है।

ये दो क्रिकेटर होंगे शामिल

ये दो क्रिकेटर होंगे शामिल

खुलासा हुआ है कि इन दोनों की मिलान में होने वाली मैरिज सेरेमनी में सिर्फ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले व खुद विराट कोहली के आदर्श सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को ही क्रिकेट बिरादरी से बुलाया गया है।

इसलिए धोनी व अन्य खिलाड़ियों को नहीं बुला पाए कोहली?

इसलिए धोनी व अन्य खिलाड़ियों को नहीं बुला पाए कोहली?

मैन्सएक्सपी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कोहली सिर्फ अपने दो करीबी दोस्तों सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को ही बुला सके। हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी विराट के सबसे करीबी व्यक्तियों में से एक हैं लेकिन उन्हें भी इस शादी में नहीं बुलाया गया है। दरअसल इसके पीछे एक बड़ा कारण है। चूंकि, अन्य भारतीय क्रिकेटर्स श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। ऐसे में वह अन्य को नहीं बुला पाए।

सचिन, युवी के अलावा ये शख्स भी होगा शादी में शामिल

सचिन, युवी के अलावा ये शख्स भी होगा शादी में शामिल

मैन्सएक्सपी के हवाले से कोहली के एक करीबी सूत्र ने बताया, "बहुत ज्यादा लोगों को आमंत्रण नहीं दिया गया है, क्योंकि ये छोटा फंक्शन है। सिर्फ करीबियों को बुलाया गया है, जिनमें विराट के बचपन के दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हैं। क्रिकेट बिरादरी से सिर्फ सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को आमंत्रित किया गया है। उनके अलावा कोहली के कोच राजकुमार शर्मा को भी बुलाया गया है।"

बॉलीवुड में भी गया है 'विरुष्का' की शादी का निमंत्रण

बॉलीवुड में भी गया है 'विरुष्का' की शादी का निमंत्रण

खबरों की मानें तो 3-4 महीने पहले तय हुई इस शादी में अनुष्का ने वीवीआईपी आमंत्रण अपने इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्तों जैसे शाहरुख खान, आदित्य चोपड़ा, बैंज बाजा बारात के डायरेक्टर मनीष शर्मा और पीके के को स्टार आमिर खान को भेजे हैं। बता दें कि यश चोपड़ा के बेटे अदित्य चोपड़ा ने ही अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

21 और 22 को मुंबई में मनेगा जश्न

21 और 22 को मुंबई में मनेगा जश्न

खबरों के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का की शादी के कार्यक्रम 11-15 दिसंबर को होंगे। यही नहीं इसके बाद 21 और 22 दिसंबर को पार्टी का भी आयोजन होगा। कहा जा रहा है कि 21 और 22 को होने वाले आयोजन मुंबई में होंगे और इनके लिए पहले ही होटल की बुकिंग कर ली गई है।

Story first published: Saturday, December 9, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+