वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट्स डॉट कॉम' के मुताबिक रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में जानकोविक ने वोजनियास्की को सीधे सेटोंे में 6-2, 6-4 से पराजित किया। जानकोविक के करियर का यह 12वां डब्ल्यूटीए खिताब है।
वोजनिएस्की पर जानकोविक की यह लगातार चौथी जीत है। मैच के बाद जानकोविक ने कहा, "आज मैं तय रणनीति के साथ कोर्ट पर उतरी थी। मैं जीतना चाहती थी और यही कारण है कि मैं शुरू से ही आक्रामक होकर खेली। मैं इस सफलता से बेहद खुश हूं।"
हार के बावजूद 19 वर्षीय वोजनियास्की को महिला रैंकिंग में फायदा होगा। सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में वह अपने करियर का अब तक के सर्वोच्च मुकाम तक पहुंच सकती हैं। वोजनियास्की के दूसरी वरीयता पर पहुंचने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।