AUS vs NZ : मार्नस लाबुशाने ने ठोका लगातार तीसरा शतक, ऐसा करने वाले छठे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में बड़ा कीर्तिंमान कर दिखाया है। कंगारूओं ने पर्थ में जारी मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट खोकर 248 रन बना लिए हैं। लाबुशाने ने इस बीच अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक भी पूरा कर लिया, जो अभी भी 110 रन बनाकर खेल रहे हैं। खास बात यह है कि यह उनका टेस्ट में लगातार तीसरा शतक रहा। इसी के साथ उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

ऐसा करने वाले छठे कंगारू बल्लेबाज बने
दरअसल, तीसरे नंबर पर खेलने आए लाबुशाने ने छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ वह टेस्ट में लगातार तीसरा शतक जड़ने वाले छठे कंगारू बल्लेबाज बने गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकाॅर्ड जैक फिंगलेटन के नाम है, जिन्होंने 4 शतक जमाए थे, इनमें 1963 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन और इंग्लैंड के खिलाफ एक शतक शामिल है। इसके अलावा लगातार तीन शतक वारेन बार्डलसे, चार्ल्स मैकर्टने, आर्थर मोरिस और डॉन ब्रेडमैन लगातार तीन टेस्ट शतक लगा चुके हैं।

पहले पाकिस्तान के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
इससे पहले लाबुशाने ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी जिसमें उन्होंने शतक जमाए थे। ब्रिस्बेन में 21 नवंबर को उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में 185 रन बनाए थे जबकि 29 नवंबर को हुए मैच में एडिलेड में 162 रन की पारी खेली थी। इन दोनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी।

टेस्ट में एक हजार रन पूरे किए
यही नहीं 25 साल के इस आलराउंडर ने इस साल अपने 1 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। लाबुशाने ने पिछले साल अक्तूबर में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था, जिसमें वह पहली पारी में बिना खाता खोले तो दूसरी पारी में 13 रन बनाकर आउट हुए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
