टीम इंडिया की जीत के हीरो जयंत का योगेंद्र यादव से कनेक्शन
मुंबई। टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शानदार जीत में जयंत यादव ने काफी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपन पहला शतक लगाकर अपने दमखम का परिचय दिया है।
मुंबई टेस्ट में अंग्रेजों का निकला दम, टीम इंडिया ने 36 रनों से जीता वानखेड़े
योगेंद्र यादव के रीट्वीप उठे सवाल
जयंत यादव के शतक के बाद आप के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने कई ट्वीट को रीट्वीट किया जिसमें जयंत यादव को बधाई दी जा रही थी। लेकिन जिस तरह से योगेंद्र यादव ने तमाम ट्वीट को रीट्वीट कर रहे थे उसके बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा था कि आखिर जयंत और योगेंद्र के बीच क्या रिश्ता है।
Full disclosure: #JayantYadav is my (real) mausi's (real) grandson.
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) December 11, 2016
Have known 'Bolu' since his birth. Hope this info is adequate. https://t.co/TDzJOUKcUd
मैं बचपन से गोलू को जानता हूं
कई ट्विटर यूजर ने जब योगेंद्र से सवाल किया कि जयंत यादव से आपका क्या रिश्ता है तो उन्होंने इसका खुलासा करते हुए बताया कि जयंत यादव उनकी मौसी का पोता है। उन्होंने लिखा कि वह गोलू को उसके जन्म से जानते हैं।
योगेंद्र यादव के इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने उन्हें बधाई दी तो कई लोगों ने यह तक लिखना शुरु कर दिया कि जयंत ने शतक लगाया है इससे आपको क्या फायदा होने वाला है।
टीम इंडिया की जीत के पंच परमेश्वर, मिलिए जीत के नायकों से
टेस्ट क्रिकेट में लगाया पहला शतक
चौथे टेस्ट में जिस वक्त जयंत यादव बल्लेबाजी करने आए थे उस वक्त टीम इंडिया की हालत कुछ खास नहीं थी और इंग्लैंड के पास उस वक्त भी लीड थी, लेकिन उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ शानदार साझेदारी करते हुए ना सिर्फ शतक लगाया बल्कि टीम इंडिया की जीत में अहम नायक साबित हुए।
सीरीज टीम इंडिया के नाम
चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच टेस्ट मैचों की श्रंखला पर 3-0 से जीत दर्ज कर ली है। सीरीज का एक टेस्ट मैच अभी भी खेला जाना बाकी है, जबकि एक टेस्ट मैच ड्रा हुआ था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
