For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSL: शतक से चूके राहुल जाते-जाते बना गए विश्व रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने एक बार फिर से कमाल की बल्लेबाजी कर भारत को बड़े स्कोर की तरफ पहुंचा दिया है।

पल्लेकल। श्रीलंका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने एक बार फिर से कमाल की बल्लेबाजी कर भारत को बड़े स्कोर की तरफ पहुंचा दिया है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में केएल राहुल ने एक बार फिर से पचासा जड़ दिया। राहुल की यह लगातार सातवीं अर्धशतकीय पारी थी। हालांकि केएल राहुल इस मैच में शतक से चूक गए। उन्होंने 135 गेंदों में 85 रन बनाए। इस बीच राहुल ने 8 चौके भी लगाए।

चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में 57 रनों की पारी खेली थी। 7 लगातार टेस्ट पारियों में अर्धशतक जमाकर राहुल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स, जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर, वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल, श्रीलंका के कुमार संगकारा और ऑस्ट्रेलिया के क्रिस रोजर्स के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में लगातार सात अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड संयुक्त रूप से दर्ज है।

साथ ही भारतीय रिकॉर्ड की बात करें, तो राहुल ने गुंडप्पा विश्वनाथ और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जिनके नाम लगातार 6 अर्धशतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। आपको बता दें कि केएल राहुल ने भारत के लिए कुल 18 टेस्ट मुकाबलों में 9 अर्धशतकों के साथ 1300 से ज्यादा रन बनाए हैं।

चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले राहुल ने इस मैच में अपनी पारी के दौरान 135 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए। राहुल ने इससे पहले 90, 51, 67, 60, 51*, 57, 85* रन की अर्धशतकीय पारियां खेली थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+