For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूरी तरह फिट शिखर धवन खेलेंगे पहला टेस्ट, जडेजा को हुआ बुखार

India vs South Africa 1st Test: Shikhar Dhawan is fit, will play match says BCCI | वनइंडिया हिंदी

केप टाउन। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की चोट को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर बीसीसीआई ने रोक लगाते हुए साफ कर दिया है कि शिखर धवन पूरी तरह से फिट हैं वह पहले टेस्ट मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। गौरतलब है कि टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले धलन को होटल में लंगड़ाते हुए देखा गया था। धवन के बाईं एड़ी में पट्टियां बंधी हुईं थीं। जिसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा था कि धवन पहले मैच टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।

हालांकि अब बीसीसीआई ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि शिखर धवन पूरी तरह से फिट हैं। बुधवार को बीसीसीआई ने ट्वीट कर कहा- "टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच के लिए फिट और उपलब्ध हैं। ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा को वायरल फीवर हुआ है।"

हालांकि इन सबके अलावा टीम इंडिया के लिए रविंद्र जडेजा का बुखार चिंता का विषय बना हुआ है। बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 'भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पिछले दो दिनों से वायरल फीवर से पीड़ित हैं। बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और केप टाउन में स्थानीय मेडिकल टीम के संपर्क में भी हैं। बीसीसीआई मेडिकल टीम ने स्थानीय मेडिकल टीम के साथ परामर्श करने के बाद तय किया की जडेजा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा और उम्मीद है कि वह अगले 48 घंटों में पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला मैच की सुबह 5 जनवरी 2018 को लिया जाएगा।'

Story first published: Wednesday, January 3, 2018, 16:11 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+