'विराट सेना' से भिड़ने के लिए भारत पहुंची साउथ अफ्रीका टीम, जानें कब और कहां होंगे मैच
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम 'विराट सेना' से भिड़ने के लिए शनिवार भारत आ चुकी है। भारत ने भी हाल ही में विंडीज दाैरे पर तीन वनडे, टी20 सीरीज के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी अपने नाम की। वहीं अब विजयी रथ पर सवार भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका टक्कर देने को तैयार है। तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने ट्वीट किया, 'भारत में आकर रोमांचित महसूस कर रहा हूं और फिर क्रिकेट खेलने का इंतजार है।'
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी-20 व इतने ही टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दाैरे पर है। टीम के सोमवार को दिल्ली स्थित दक्षिण अफ्रीका उच्चायोग से मुलाकात करने की संभावना है जिसके बाद वह नौ सितंबर को धर्मशाला पहुंचेंगे। टीम यहां अंतरिम निदेशक इनोच एनक्वे की देखरेख में खेलेगी। विश्प कप में खराब प्रदर्शन के बाद टीम ने कोच ओटिस गिब्सन के करार को आगे नहीं बढ़ाया।
Excited to be back in India and looking forward to playing cricket again 🇿🇦🇮🇳
— Kagiso Rabada (@KagisoRabada25) September 7, 2019
साउथ अफ्रीका के दौरे की शुरूआत 15 सितंबर को धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से होगी। सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: मोहाली (18 सितंबर) और बेंगलुरु (22 सितंबर) में खेला जाएगा। टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बाद टीम भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में उनका पहला मुकाबला होगाष टेस्ट मैच विशाखापत्तनम (दो से छह अक्टूबर), पुणे (10 से 14 अक्टूबर) और रांची (19 से 23 अक्टूबर) में खेले जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
