For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में 7वां ओवर ओपनरों के लिए होता है काल साबित, आंकड़े आए सामने

नई दिल्ली। मैच की दमदार शुरूआत दिलाने की जिम्मेदारी ओपनरों के कधों पर रहती है। अगर इनका बल्ला चला तो बाकी क्रम के खिलाड़ी खुद व खुद आत्मविश्वास के साथ अच्छी फाॅर्म में दिखने लगते हैं। माैजूदा आईपीएल सीजन में कई ओपनर जोड़ियां अपनी बल्लेबाजी से चाैका रही हैं, लेकिन इस बीच ऐसे आंकड़े सामने आए हैं जिससे साबित होता है कि आईपीएल में मैच का सातवां ओवर ओपनरों के लिए काल साबित होता है। वो कैसे आइए जानें-

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ओपनिंग करने वाले शिखर धवन के लिए मैच का सातवां ओवर खतरनाक साबित होता है। दरअसल, धवन आईपीएल में किसी भी मैच के सातवें ओवर में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज हैं। धवन इस ओवर में 12 बार आउट हो चुके हैं। वहीं गाैतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे, विरेंद्र सहवाग और पार्थिव की कहानी भी इस ओवर में कुछ ऐसी ही है।

गंभीर, सहवाग आईपीएल खेलना छोड़ चुके हैं। इन दोनों ने कई बार ओपनिंग करते हुए विस्फोटक पारियां खेलीं लेकिन इनके लिए जब सातवां ओवर आता है तो विकेट गंवाने के चांस बढ़ जाते थे। इसका अंदाजा इस आंकड़े से लगाया जा सकता है कि यह दोनों दिग्गज भी आईपीएल के किसी मैच के सातवें ओवर में 8-8 बार आउट हो चुके हैं। राजस्थान राॅयल्स के ओपनर रहाणे भी इतनी ही बार सातवें ओवर का शिकार बने हैं। वहीं माैजूदा समय में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से खेलने वाले विकेटकीपर पार्थिव भी 7 बार इस ओवर का शिकार बने हैं।

Story first published: Thursday, April 25, 2019, 18:58 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+