Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SA vs ENG: 12 महीने बाद मैदान पर लौटे डेल स्टेन ने पहले मैच में ही बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच जारी 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में लुंगी नगिदी के कमाल के फेंके गये आखिरी ओवर की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 1 रन से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 8 विकेट खोकर 177 रन बनाये और इंग्लैंड की टीम को 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 176 रन बनाने दिया।

और पढ़ें: मैदान पर एक बार फिर उतरेगी सचिन-सहवाग की जोड़ी, ब्रेट ली- मुरलीधरन की गेंद पर लगायेगी छक्का

दक्षिण अफ्रीका के लिये इस मैच में लगभग 12 महीने बाद तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने वापसी की हालांकि वो कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाये और 8.25 की औसत से 33 रन दिये और एक विकेट हासिल किया। हालांकि बस इस एक विकेट के जरिये डेल स्टेन ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।

और पढ़ें: सुपरओवर की जगह ICC ने टाईब्रेकर से निपटने का दिया नया सुझाव, कहा- ऐसे निकालें रिजल्ट

दक्षिण अफ्रीका के नंबर 1 गेंदबाज बने डेल स्टेन

दक्षिण अफ्रीका के नंबर 1 गेंदबाज बने डेल स्टेन

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक विकेट हासिल करते ही डेल स्टेन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और अपने हमवतन इमरान ताहिर को पीछे छोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीका की ओर से अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं।

इमरान ताहिर ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 61 टी20 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं, जबकि डेल स्टेन के खाते में अब 62 टी20 विकेट हो गए हैं।

एक साल बाद लौटे स्टेन ने ऐसे बनाया रिकॉर्ड

एक साल बाद लौटे स्टेन ने ऐसे बनाया रिकॉर्ड

करीब एक साल बाद मैदान पर वापस लौटे डेल स्टेन ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को आउट कर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 62वां विकेट लिया। जोस बटलर ने 10 गेंद पर 15 रन बनाये और डेविड मिलर को कैच थमा कर वापस पवेलियन लौटे।

डेल स्टेन ने 45 मैच में 6.83 के इकॉनमी रेट से रन खर्चे हैं और 17.75 की औसत से 62 विकेट लिए हैं। वहीं इमरान ताहिर ने 35 मैचों में 6.56 के इकॉनमी रेट से रन खर्चकर 14.08 की औसत से 61 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मोर्न मोर्कल हैं, जिन्होंने 41 मैच में 46 विकेट लिए हैं।

तीसरी बार दक्षिण अफ्रीका ने किया यह खास काम

तीसरी बार दक्षिण अफ्रीका ने किया यह खास काम

पहले टी20 मैच में जीत के लिये इंग्लैंड को जीत के लिये 7 गेंद में 7 रन की दरकार थी लेकिन अंतिम ओवर में नगिदी के शानदार ओवर के चलते इंग्लैंड की टीम सिर्फ 6 रन ही बना पाई और 1 रन से मैच जीत गई। दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब वह 1 रन से मैच को जीती है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए नगिदी के तीन विकेटों के अलावा एंडिले फेहलुकवायो और ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने दो-दो जबकि डेल स्टेन को एक विकेट मिला। लुंगी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Story first published: Saturday, February 15, 2020, 7:58 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+