विंडीज की ओपनिंग जोड़ी ने बनाया विश्व रिकाॅर्ड, पहले विकेट के लिए की सबसे बड़ी साझेदारी

नई दिल्ली। विंडीज-बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच शुरू हुई ट्राई वनडे सीरीज का पहला मुकाबला क्रिकेट इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों के साथ दर्ज हो चुका है। ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में विंडीज की ओपनर जोड़ी ने आयरलैंड के खिलाफ बड़ा करिश्मा कर दिखाया है। सलामी बल्‍लेबाज शाई होप और जॉन कैंपबेल ने वनडे क्रिकट के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की।

की इतने रनों की साझेदारी

की इतने रनों की साझेदारी

आयरलैंड ने टॉस जीतकर कैरेबियाई टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आयरलैंड के कप्तान के इस फैसले के पारी की शुरुआत करने आए शाई होप और कैंपबेल की जोड़ी ने गलत साबित कर दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 47.2 ओवर में 365 रन की साझेदारी की। यह वनडे क्रिकेट में पहले विकेट लिए साझेदारी का नया रिकॉर्ड है। कैंपबेल 48वें ओवर में 137 गेंद पर 179 रन बनाने के बाद आउट हुए। अपनी पारी में उन्‍होंने 15 चौके और छह छक्‍के लगाए। वहीं, इसी ओवर में दूसरे सलामी बल्‍लेबाज शाई होप भी आउट हुए। होप ने 152 गेंद पर 170 रन की पारी खेली। उन्‍होंने 22 चौके और दो छक्‍के लगाए।

VIDEO: विवादित तरीके से आउट हुआ बल्लेबाज, फैंस बोले- ये तो 'मांकडिंग' से भी बुरा है

तोड़ा इनका रिकाॅर्ड

तोड़ा इनका रिकाॅर्ड

इससे पहले पाकिस्तान के युवा बल्लेबाजों फखर जमान और इमाम उल हक की जोड़ी ने पहले विकेट में सर्वाधिक रन बटोरने का काम किया था। उन्होंने पिछले साल जिंबाब्वे के खिलाफ बुलावायो में पहले विकेट के लिए 304 रन की साझेदारी करके वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था। इस जोड़ी का रिकॉर्ड एक साल भी नहीं टिक सका। इस साझेदारी को कैंपबेल और होप ने आज तोड़ दिया है।

सबसे बड़ी साझेदारी बनाने से आठ रन से चूके

सबसे बड़ी साझेदारी बनाने से आठ रन से चूके

वहीं, अगर वनडे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की बात करे तो होप और कैंपबेल रिकॉर्ड बनाने से महज आठ रन से चूक गए। वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड मार्वन सैमुअल्स और क्रिस गेल की जोड़ी के नाम दर्ज है। दोनों ने साल 2015 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ 372 रन की साझेदारी बनाई थी। आज होप और कैंपबेल के बीच 365 रन की साझेदारी बनी।

Story first published: Sunday, May 5, 2019, 20:57 [IST]
Other articles published on May 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+