Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शिखर धवन ने मां के साथ शेयर की फोटो, बताया कैसी है तबीयत

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन श्रीलंका दौरा बीच में छोड़ वापस भारत लौट आए हैं। दरअसल धवन अपनी बीमार मां से मिलने के लिए वापस आए हैं। हालांकि अब वे श्रीलंका लौटकर नहीं जाएंगे क्योंकि भारत का श्रीलंका दौरा समाप्त होने पर है। जब धवन भारत वापस आए थे तो केवल 2 मैच बचे थे। जिसमें से भारत ने आखिरी वनडे जीतकर पांच वनडे मैचों की सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया और अब केवल इकलौता टी20 मैच बचा है।



भारत लौटे धवन ने हाल ही में एक इमोशनल फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो अपनी मां के साथ दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा-'मां ठीक हो रही हैं...उनका स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर है, आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद!'

मां की खराब सेहत की वजह से शिखर ने रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच हुआ पांचवा और आखिरी वनडे छोड़ वापस भारत लौट आए थे। धवन श्रीलंका दौरे के एकमात्र टी-20 मैच में भी हिस्सा नहीं लेंगे। इस वक्त वो अपनी मां की देखभाल के लिए उनके साथ हैं। आपको बता दें कि शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी से अब तक शानदार फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भी भारत ने क्लीन स्वीप किया था। इस सीरीज में शिखर धवन ने अहम भूमिका निभाई थी और मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन (358) बनाए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+