हाल ही में तीन मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला में आस्ट्रेलिाय को 3-0 से हराने वाली कीवी महिला टीम में 14 खिलाड़ी शामिल हैं। उस श्रृंखला में वॉटकिंस ही कीवी टीम की कप्तान थीं।
'द व्हाइट फर्न्स' नाम से मशहूर कीवी टीम को ग्रुप-बी में भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। कीवी टीम का पहला मैच छह मई को भारत के खिलाफ है।
महिला विश्व कप के सभी मैच सेंट किट्स में खेले जाएंगे। कीवी टीम विश्व कप के लिए 10 और 11 अप्रैल को लिंकोन में आयोजित होने वाली प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेगी।
कीवी टीम इस प्रकार है : एमी वॉटकिंस (कप्तान), एमी सैटर्थवेट, सूजी बेट्स, एरिन बर्मिघम, केट ब्रॉडमूर, निकोला ब्राउन, सोफी डिवाइन, नेताली डॉड, लूसी डूलन, मारिया फाहे, सारा मैक्लैशन, लिज पैरी, रेचेल प्रीस्ट और सियान रुक।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।