IPL Auction 2019: जानिए किन खिलाड़ियों को टीमों ने किया शामिल, किन पर नहीं लगी बोली
नई दिल्ली। तकरीबन 350 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला करने आईपीएल 2019 की नीलामी शुरू हो चुकी है। 18 दिसंबर को जयपुर में सजी नीलामी की महफिल में जहां कुछ युवा प्रतिभाओं को मौका मिलने की उम्मीद है तो वहीं दूसरी ओर कई कुछ दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी हुई है। ऐसे में जानते हैं कौन खिलाड़ी खरीदा गया और किन पर नहीं लगी बोली-
मुख्य बिके खिलाड़ी-
हनुमा विहारी- 2 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स
शिरमोन हेटमायेर- 4 करोड़ 20 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु
कार्लोस ब्रैथवेट- 5 करोड़ रुपये, केकेआर
गुरकीरत सिंह- 50 लाख, आरसीबी
अक्षर पटेल- 5 करोड़, दिल्ली कैपिटल
जॉनी बेयरस्टो- 2 करोड़ 20 लाख रुपये, सनराइजर्स हैदराबाद
निकोल्स पूरण- 4 करोड़, 20 लाख
ऋद्धिमान साहा- 1 करोड़, 20 लाख रुपये, सनराइजर्स हैदराबाद
जयदेव उनादकट- 8 करोड़ 40 लाख, राजस्थान रॉयल्स
इशांत शर्मा- 1 करोड़, 10 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल
लसिथ मलिंगा- 2 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस
मोहम्मद शमी- 4 करोड़ 80 लाख रुपए, किंग्स इलेवन पंजाब
वरूण एरोन- 2 करोड़, 40 लाख, राजस्थान रॉयल्स
मोहित शर्मा- 5 करोड़ रुपये, किंग्स इलेवन पंजाब
देवदत्त- 20 लाख रुपये, आरसीबी
अनमोलप्रीत सिंह- 80 लाख रुपये, मुंबई इंडियंस
सरफराज खान- 25 लाख रुपये, किंग्स इलेवन पंजाब
शिवम दुबे- 5 करोड़ रुपये, आरसीबी
वरूण चक्रवर्ती- इस अनकैप्ड खिलाड़ी की नीलामी ने सबको चौंका दिया। तमिलनाडु के वरुण को पंजाब ने 8 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा। वरुण ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में कमाल किया था।
कॉलिन इंग्राम- दिल्ली ने उनको 6.40 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल कर लिया।
सैम कुरन- 7 करोड़ 20 लाख रुपये पर पंजाब ने खरीदा
युवराज सिंह- पहले राउंड में अनसोल्ड रहे युवराज सिंह को आगे के दौर में मुंबई इंडियंस ने उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये पर खरीद लिया।
I am glad to be part of the @mipaltan family, looking forward for the season to begin. See u soon @ImRo45 👊
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) December 18, 2018
मोजेज हेनरिक्स- एक करोड़ रुपये में किंग्स इलेवन पंजाब में लिया गया है।
बड़े नाम जिन पर नहीं लगाया किसी ने दांव-
ब्रैडेन मैक्कुलम, मार्टिन गुप्टिल, क्रिस वॉक्स, क्रिस जार्डन
चेतेश्वर पुजारा, शान मार्श, हाशिल अमला, मोर्नी मोर्केल, मनोज तिवारी
नमन ओझा, बेन मैक्डेरमोट, राहुल शर्मा, एडम जंपा, पियरे, मनन वोहरा, सचिन बेबी, अंकित बावने फवाद अहमद , आकाश दीप, उस्मान ख्वाजा, डेल स्टेन, विनय कुमार, केन रिचर्डसन, अभिमन्यु, शॉन मार्श
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications




















