VIDEO : टिम पेन ने किया रिजवान को शर्मिंदा, कहा- सरफराज इन गेंदों पर चौका जड़ देता
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मैदान पर विरोधी टीम पर हावी होने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ती है। फिलहाल कंगारूओं का सामना पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हो रहा है। दोनों के बीच ब्रिस्बेन में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच जारी है, जिसमें कंगारूओं ने पाकिस्तान टीम को पहली पारी में महज 240 रनों पर ही ढेर कर दिया। जहां ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान पर हावी होने की कोई कसर नहीं छोड़ी तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और विकेटकीपर टिम पेन ने भी तंज कसते हुए पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को शर्मिंदा कर डाला।

टिम पेन ने बनाया मजाक
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टिम पेन की बातचीत का वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह रिजवान पर तंज कसते हुए नजर आए। यह वाकया तब आया जब पाकिस्तान की आधी टीम 94 रनों पर पवेलियन लाैट गई थी। ऐसे में रिजवान पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी थी। रिजवान टिकते हुए भी नजर आए लेकिन टिम पेन ने सरफराज अहमद का जिक्र करते हुए उनका मजाक बना डाला।
|
सरफराज का नाम लेकर कसा तंज
नाथन लियोन पारी का 46वां ओवर फेंक रहे थे। ओवर की चाैथी गेंद का सामना रिजवान कर रहे थे जो क्रीज पर आए ही थे। जब रिजवान ने 4 गेंदें खाली निकाल दीं तो टिम पेन ने अपने पास खड़े साथी खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन से कहा, 'सरफराज इन गेंदों पर चौका लगा देता, स्वीप शॉट और सीधे चार रन।' हालांकि अगली ही गेंद पर रिजवान ने एक तेज शॉट खेला, लेकिन कोई रन नहीं मिल सका। टिम पेन यहीं नहीं रूके। उन्होंने फिर मार्नस से कहा, 'इससे खुशबू अच्छी आ रही है।'

स्टार्क पड़े भारी
बता दें कि बता दें कि कंगारूओं ने पहले दिन ही पाकिस्तान को ढेर कर अपना पक्ष मजबूत करने का दावा रखा है। पाकिस्तान की तरफ से असद शाफिक ही सर्वाधिक 76 रन बना सके हैं। उनके अलावा अजहर अली ने 39 तो शान मसूद ने 27 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने 4 तो पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
