Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मार्शल ने बनाया 12 छक्कों का रिकॉर्ड

कनाडा के ख़िलाफ़ एकदिवसीए मैच में वेस्टइंडीज़ के मार्शल ने 12 छक्कों का नया कीर्तिमान बनाकर जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

मार्शल की 157 रनों की नाबाद पारी की बदौलत वेस्टइंडीज़ ने 4 विकेट के नुक़सान पर 303 रन बनाए और वे कनाडा से 49 रनों से मैच जीतने में कामयाब रहे.

इस मैच का आकर्षण रहे मार्शल ने अपने ताबड़तोड़ छक्कों से 12 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. इससे पहले श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 1996 में 11 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया था.

1996 में ही जयसूर्या के रिकॉर्ड बनाने के छह महीने बाद पाकिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी ने इस रिकॉर्ड की बराबरी तो कर ली थी लेकिन वो नया रिकॉर्ड नहीं बना पाए थे.

कनाडा के ख़िलाफ़ 12 छक्के लगा कर मार्शल ने इन दोनो को पीछे छोड़ दिया है. शुक्रवार को 22 वर्षीय मार्शल ने अपनी पारी में कुल 118 गेंदो का सामना कर 157 रन बनाए जिसमें उन्होंने 11 चौके भी लगाए.

कुल मिलाकर जहां उनकी पारी से कनाडा को हार का सामना करना पड़ा वहीं क्रिकेट प्रेमियों को एक यादगार पारी देखने को मिली. मैच के अंतिम 12 ओवरों में मार्शल ने अपने सहयोगी नैश के साथ मिलकर 111 रनों की साझेदारी निभाई. नैश ने अविजित 39 रन बनाए.

इससे पहले मार्शल ने जॉनसन के साथ 128 रनों की साझेदारी निभाई. इसमें जॉनसन ने 51 बहुमूल्य रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए कनाडा की टीम 47.2 ओवरों में 254 रन ही बना सकी. कनाडा की तरफ़ से रिज़वान चीमा एकमात्र सफ़ल बल्लेबाज़ रहे.

उन्होंने 69 गेंदों में 89 रन बनाए. लेकिन अच्छी साझीदारियों के अभाव में चीमा की मेहनत व्यर्थ ही गई. गेंदबाज़ी में वेस्टइंडीज़ के नैश ने 56 लेकर 3 विकेट लिए. दोनों टीमों के बीच फ़ाइनल मुक़ाबला रविवार को खेला जाएगा.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+