कोहली ने डिलीट किया कुंबले का 'वेलकम ट्वीट', फैंस ने लताड़ा
नई दिल्ली, 22 जून: विराट कोहली-अनिल कुंबले विवाद में एक और विवाद जुड़ गया है। दरअसल विराट कोहली ने अनिल कुंबले के स्वागत में किए गए अपने ट्वीट को डिलीट कर लिया है। कोहली ने ये ट्वीट तब किया था जब कुंबले एक साल पहले भारतीय टीम के कोच बने थे।
गौरतलब है कि लंबे विवाद के बाद मंगलवार को अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। कुंबले ने इस्तीफे के बाद अपने एक बयान में कहा था कि भारतीय कप्तान विराट कोहली नहीं चाहते थे कि वे टीम के कोच बने रहें।
कुंबले को 23 जून 2016 को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया। उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर 20 जून 2017 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कुंबले के कोच बनते ही कोहली ने कुंबले का दिल से स्वागत करते हुए ट्वीट किया था। कुंबले के इस्तीफा देते ही कोहली ने ट्वीट डिलीट कर लिया। इससे एक बात तो साफ हो गई कि दोनों के बीच मामला काफी बढ़ गया है।
ट्विटर पर फैंस ने लगाई कोहली की क्लास
|
मामला ज्यादा गंभीर है
मयंती लैंगर के पैरोडी अकाउंट से ट्वीट किया गया- विराट कोहली ने कुंबले के स्वागत वाला ट्वीट डिलीट कर दिया लगता है मामला ज्यादा गंभीर है।
|
कोहली को भी देनी चाहिए सफाई
एक यूजर ने लिखा- कोहली को भी अपनी सफाई देनी चाहिए।
|
कप्तानी चाय का प्याला नहीं है
एक यूजर ने लिखा- विराट कोहली आप ने कुंबले के लिए किया गया स्वागत ट्वीट डिलीट कर लिया, विराट कोहली ये कप्तानी कोई चाय का प्याला नहीं है।
|
अंडर-19 से बाहर नहीं निकले हैं कोहली
एक युजर ने लिखा- लगता है कोहली अभी भी अंडर-19 के फेज में हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

