Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs WI 2nd T-20: विंडीज ने 8 विकेट से दी भारत को मात, सिमंस की शानदार बल्लेबाजी

IND vs BAN Live Score 2nd T20I: Live updates, Live commentary

तिरुवनंतपुरम, 8 दिसंबर: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज (8 दिसंबर) यहां ग्रीनफील्ड स्टेडियम में एक और टी-20 मुकाबला हुआ जिसमें वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। भारत ने इस मैच में विंडीज को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया जिसको विंडीज ने आसानी से हासिल करके 8 विकेट से मैच जीत लिया।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी एक बार फिर से सुपर हिट रही और ओपनिंग बल्लेबाजों ने दमदार शुरुआत देते हुए 73 रन जोड़ दिए। पहला विकेट इविन लुईस का गिरा जिन्होंने 35 गेंदों पर 40 रन बनाए। इसके बाद हेटमायर ने 14 गेंदों पर 23 रनों की तेज पारी खेली। इसके बाद कैरेबियाई बल्लेबाजों ने कोई विकेट नहीं गवांया। सिमंस ने 45 गेंदों पर जहां 67 रनों का योगदान दिया तो वहीं निकोलस पूरन ने धुआंधार पारी के साथ मैच को पूरी तरह से मोड़ दिया उन्होंने 18 गेंदों पर 38 रन बनाए।

पहले बैटिंग करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और उसका टॉप ऑर्डर फेल हो गया। रोहित शर्मा (15), लोकेश राहुल (11) और विराट कोहली (19) के फेल होने के बीच शिवम दुबे ने अपना पहला टी-20आई पचासा जड़कर भारतीय पारी को कुछ राहत दी। दुबे ने 30 गेंदों पर 54 रन बनाए।

हालांकि इसके बाद मध्यक्रम भी फ्लॉप हो गया और अय्यर (10), जडेजा (9) व सुंदर (0) कुछ खास नहीं कर सके। मध्यक्रम में ऋषभ पंत की अच्छी बल्लेबाजी भारत के लिए शुभ संकेत हैं। पंत ने 22 गेंदों पर 33 रनों की नाबाद पारी खेली।

पहले मैच में छह विकेट की आसान जीत के साथ टी 20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद विंडीज ने यह मुकाबला जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार रही-

भारत: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल

वेस्टइंडीज: लेंडल सिमंस, एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटिमर, कीरोन पोलार्ड, जेसन होल्डर, खैरा पियरे, हेडन वाल्श, शेल्डन कॉटरेल, केसरिक विलियम्स

India vs West Indies Live Score 2nd T-20:

10:28 PM

विंडीज ने 8 विकेट से दी भारत को मात, सिमंस की शानदार बल्लेबाजी रही और उन्होंने नाबाद 67 रन बनाए.

10:08 PM

सिमंस की फिफ्टी पूरी, विंडीज मजूबत स्थिति में पहुंच चुका हैं और उसको जीत के लिए 30 गेदों में केवल 44 रन चाहिए जबकि 8 विकेट उसके पास हैं.

09:31 PM

विंडीज ओपनरों की अच्छी शुरुआती, अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है.

08:45 PM

भारत ने विंडीज को जीत के लिए दिया 171 रनों का लक्ष्य

08:12 PM

19 रन बनाकर कोहली आउट, चौथा विकेट गिरा है.

08:05 PM

दुबे 54 रन बनाकर आउट हो गए हैं और पंत बैटिंग करने आए हैं.

07:42 PM

भारत को दूसरा झटका, रोहित शर्मा आउट हो चुके हैं. उन्होंने 15 रन बनाए.

07:20 PM

विराट कोहली ने खुद की जगह पर शिवम दुबे को नंबर तीन पर प्रमोट किया है.

07:18 PM

11 रन बनाकर आउट हुए राहुल, पहला विकेट गिर चुका है.

07:06 PM

रोहित-राहुल ने की भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत

06:39 PM

वेस्टइंडीज: लेंडल सिमंस, एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटिमर, कीरोन पोलार्ड, जेसन होल्डर, खैरा पियरे, हेडन वाल्श, शेल्डन कॉटरेल, केसरिक विलियम्स

06:39 PM

भारत: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल

06:31 PM

विंडीज ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला.

Story first published: Sunday, December 8, 2019, 22:46 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+