यूपी योद्धा ने पटना को 41-29 से हराकर दर्ज की शानदार की जीत
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 76वें मुकाबले में यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को हराकर इस सीजन में छठी जीत हासिल कर ली है। यूपी ने 41-29 से मैच अपने नाम किया। वहीं पटना की यह लगातार छठी हार है और वो अभी भी आखिरी स्थान पर हैं। परदीप नरवाल ने मैच में 14 अंक हासिल किए और इस बीच वो 5 बार आउट हुए। यूपी के श्रीकांत जाधव ने भी सुपर 10 पूरा किया। ये सीजन पटना पाइरेट्स के लिए अच्छा नहीं रहा है, उसने अब तक खेल अपने 12 मुकाबलों में से सिर्फ 3 में ही जीत हासिल की है।
यूपी की टीम ने पहले हाफ में 16-14 की बढ़त ले ली थी। यूपी की टीम ने पहले हाफ की शुरुआत अटैकिंग मोड में की थी। इसका फायदा भी उसे जल्द मिला और पटना की टीम शुरुआती मिनटों में ही ऑलआउट हो गई। हालांकि बाद में पटना की टीम ने शानदार वापसी की ओर यूपी की बढ़त को काफी कम कर दिया।
पटना की टीम ने अपने शानदार खेल को दूसरे हाफ में जारी रखा और यूपी को ऑलआउट कर दिया। परदीप नरवाल ने शानदार खेल दिखाते हुए सुपर 10 लगाया। हालांकि बाद में यूपी की टीम ने एक बार फिर से मैच में वापसी की और पटना को 32 वें मिनट में दूसरी बार ऑलआउट कर दिया। इसके बाद यूपी ने पटना को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। मैच के अंत में 41-29 के स्कोर के साथ जीत यूपी के खाते में दर्ज हो गई।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
पटना पाइरेट्स :
रेडर: आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल , पूरण सिंह, मगशूदलू महाली, राजीव सिंह प्रताप राव चव्हाण।
डिफेंडर: महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।
ऑलराउंडर: हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।
यूपी योद्धा :
रेडर: अंकुश, आजाद सिंह, गुलीवर सिंह, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, मोहम्मद मसूद करीम, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।
डिफेंडर: आशू सिंह, अमित, सुमित, आशीष नागर, नितीश कुमार।
ऑलराउंडर: अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्रस सचिन कुमार।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
