IND vs WI : शिवम दुबे ने पकड़ा जबरदस्त कैच, देखता ही रह गया बल्लेबाज
नई दिल्ली। विंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े में हुए तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में जहां भारतीय बल्लेबाजों का कहर देखने को मिला तो दूसरी तरफ फील्डिंग में पहले से काफी सुधार दिखा। तिरुवनंतपुरम में हुए दूसरे मैच मे भारत की फील्डिंग खराब रही थी, लेकिन इस बार विंडीज बल्लेबाज रन चुराने के लिए तरसते नजर आए। शिवम दुबे को खेलने का माैका नहीं मिला लेकिन उन्होंने जबरदस्त कैच लपकते हुए सबको हैरान कर दिया।

ऐसे लपका कैच
दुबे ने निकोलस पूरन को पवेलियन भेजने के लिए चीते सी फुर्ती के साथ दाैड़ते हुए कैच लपका, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपनी बेवसाइट पर साझा किया है। यह कैच उस समय देखने को मिला, जब विंडीज की पारी के लिए चाैथा ओवर दिपक चाहर फेंकने आए। ओवर की पहली गेंद पर निकोलस ने लैग अंपायर की ओर हवाई शाॅट खेला। वहीं शिवम दुबे खड़े थे जो गेंद की तरफ भागे। अंत में शिवम ने छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच लपक लिया। पहले तो लगा गेंद उनके हाथ से निकल गई लेकिन शिवम ने एक हाथ से ही गेंद को जकड़ भारत को तीसरी सफलता दिला दी।

भारत ने जीती सीरीज
बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर विंडीज के सामने 241 रनों का लक्ष्य रख दिया था। कप्तान विराट कोहली ने 29 गेंदों में नाबाद 70 रन ठोक डाले, जिसमें 4 चाैके व 7 छक्के शामिल रहे। वहीं जवाब में विंडीज टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने 29 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारा खेली। रोहित शर्मा ने 34 गेंदों में 71 रन ठोके। वहीं केएल राहुल ने 56 गेंदों में 91 जिसमें 9 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे। विंडीज के लिए सिर्फ किरोन पोलार्ड ही 39 गेंदों में 68 रन बना सके।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

दूसरे मैच में चमके थे दुबे
इस सीरीज के दूसरे मैच में भले ही भारत हार गया था लेकिन दुबे ने सबका दिल जीत लिया था। दुबे को कोहली ने तीसरे नबंर पर बल्लेबाजी करने भेजा था। शिवम दुबे ने भी कप्तान के फैसले को सही ठहराते हुए स्लाॅट पर आकर धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेल डाली। शिवम ने 30 गेदों में 54 रन बनाए। मैच के बाद शिवम ने दावा ठोका था कि वो दुनिया के किसी भी मैदान पर छक्के मारने की क्षमता रखते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
