For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: विजय शंकर ने पकड़ा ख्वाजा का 'गजब' कैच, देख सभी हो गए हैरान

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने हैदराबाद वनडे में आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों को रन बरसाने के लिए तरसा दिया। आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भारत के सामने 137 रनों का लक्ष्य रखा। उनकी तरफ से...

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने हैदराबाद वनडे में आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों को रन बरसाने के लिए तरसा दिया। आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भारत के सामने 137 रनों का लक्ष्य रखा। उनकी तरफ से सबसे ओपनर उस्मान ख्वाजा सबसे ज्यादा प्रभावित बल्लेबाजी करते दिखे। एक समय ऐसा भी था जब लगने लगा कि वह शतक की ओर जाएंगे लेकिन बीच में आलराउंडर विजय शंकर ने उनका ऐसा गजब कैच पकड़ा जिसे देख सभी हैरान हो गए।

दरअसल, ख्वाजा अर्धशतक पूरा कर चुके थे। इसके बाद वह तेजी से खेलने का प्रयास करने लगे लेकिन 24वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हवाई शाॅट खेल आउट हो गए। स्पिनर कुलदीप यादव की गेंद पर ख्वाजा ने आगे बढ़कर मिड विकेट के ऊपर शाॅट खेला। उन्होने छक्के के लिए यह शाॅट खेला था लेकिन गेंद बैट पर सही ना आने के कारण मिड की ओर खड़े विजय की ओर जाने लगी। विजय ने गेंद का थोड़ी दूर भागकर पीछा किया और डाइव मारते हुए कैच लपक लिया।

उनका ये कैच इतना शानदार था कि कॉमेंटेटर सुनील गावस्कर भी बोलने लगे कि ये विकेट गेंदबाज नहीं बल्कि फील्डर के खाते का है। जिस वक्त विजय ने ये कैच पकड़ा तो ख्वाजा और मार्कस स्टोइनिस के बीच 87 रनों की निर्णायक साझेदारी हो रही थी। ख्वाजा 76 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 चाैके और एक छ्क्का शामिल रहा।

Story first published: Saturday, March 2, 2019, 17:45 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+