Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, 21 साल बाद हासिल किया यह मुकाम

कोलकाता। भारतीय फुटबॉल के इतिहास में 21 साल बाद पहली बार कुछ ऐसा हुआ है जो आजतक कभी नहीं हुआ। पहली बार भारतीय फुटबॉल टीम फीफा की वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष 100 टीमों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है। पिछले 21 साल के भारतीय फुटबॉल के इतिहास पर नजर डालें तो भारतीय टीम ने पहली बार फीफी की रैंकिंग में टॉप 100 में जगह बनाई है।



फीफा की ताजा रैंकिंग के अनुसार भारतीय टीम 100वें स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है, भारतीय टीम ने निकारगुआ, लुथिआना, इस्टोनिया के साथ साझा तौर पर 100वें पायदान पर अपनी जगह बनाई है। फीफा ने आज तो ताजा रैंकिंग जारी की है उसमें स्टीफन कॉस्टेनटाइम की अगुवाई में भारत की टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। स्टीफन भारतीय टीम के कोच हैं।

इसे भी पढ़ें- स्टार से 'ओपो' हुई टीम इंडिया, नई जर्सी का हुुुआ अनावरण

इससे पहले भारत की टीम टॉप 100 में 1996 में पहुंचा था, उस वक्त भारत ने फीफा की रैंकिंग में 94वां स्थान हासिल किया था। भारतीय टीम की अभी तक की यह सबसे बेहतर रैंकिंग है। भारत की रैंकिंग में यह सुधार हाल ही में कंबोडिया और म्यांमार के खिलाफ जीत के चलते हुआ है। भारत अब अपना अगला मुकाबला लेबनान के खिालफ खेलेगा, जोकि 7 जून को खेला जाएगा। यह मुकाबला 2019 में एएफसी एशियन कंप के लिए क्वालिफाइंग मुकाबला से ठीक पहले खेला जाएगा जोकि किर्गिस्तान के खिलाफ 13 जून को खेला जाना है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+