IPL में विश्व रिकाॅर्ड बनाने से चूके पृथ्वी शाॅ, लेकिन कर गए कोहली की बराबरी
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के दसवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शाॅ ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 55 गेंदों में 99 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 12 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। लेकिन वह 1 एक रन से शतक लगाने से चूक गए। साथ ही आईपीएल में एक विश्व रिकाॅर्ड बनाने से चूक गए। यह रिकाॅर्ड था, आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का। पृथ्वी भले ही शतक ना लगा सके हों लेकिन उन्होंने 99 रनों की पारी के साथ राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली और सुरेश रैना के एक रिकाॅर्ड की बराबरी कर ली है।
कोहली के बराबर पहुंचे
पृथ्वी शॉ इस मैच में अपने शतक से सिर्फ एक रन दूर थे तभी लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर उन्होंने अपना कैच विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक को थमा दिया। इससे पहले सुरेश रैना वर्ष 2013 आइपीएल में हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में ही 99 पर नाबाद रहे थे। वहीं वर्ष 2013 में ही विराट कोहली दिल्ली के खिलाफ दिल्ली में ही 99 रन पर आउट हो गए थे। अब एक बार फिर से दिल्ली में पृथ्वी शॉ कोलकाता के खिलाफ 99 रन पर आउट हुए।
विश्व रिकाॅर्ड बनाने से चूके
इसके अलावा पृथ्वी आईपीएल में विश्व रिकाॅर्ड बनाने से भी चूक गए। पृथ्वी अगर शतक लगा देते तो वह आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाते। हालांकि उनके पास अभी भी इस सीजन में ये बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम करने का माैका है। पृथ्वी अभी 19 साल 141 दिन के हैं। मनीष पांडे ने 21 मई 2009 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ सेंचुरियन में नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी। तब वह 19 साल 253 दिन के थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
