Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लद्दाख में तिरगां फहराने के बाद यहां पहुंचे धोनी, देंगे शहीदों को श्रदांजलि

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने स्वतंत्रता दिवस माैके पर लद्दाख में तिरंगा फहराया। धोनी 31 जुलाई को सेना की ट्रेनिंग के लिए कश्मीर पहुंचे थे और ट्रेनिंग आज यानि 15 अगस्त को पूरी हो रही है। धोनी जब लद्दाख पहुंचे तो उनका जोरों से स्वागत किया गया। उन्हें जीप से उतरता देख लोगों ने सैल्यूट किए। लद्दाख में तिरंगा लहराने के बाद अब धोनी सियाचिन ग्लेशियर की ओर बढ़ गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एम एस धोनी लद्दाख में तिरंगा लहराने के बाद सियाचिन ग्लेशियर गए हैं। धोनी सियाचिन बॉर्डर की मुश्किल परिस्थितियों को महसूस करना चाहते हैं। खबरों के मुताबिक धोनी सियाचिन वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रदांजलि भी देंगे। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के जश्न से पहले धोनी लेह के आर्मी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने जवानों के साथ काफी समय बिताया। एमएस धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी इस वीडियो में जवानों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी जवानों से बात कर रहे हैं और उनको घेरकर खड़े जवान काफी खुश नजर आ रहे हैं। धोनी ने अपनी स्पेशल फोर्स की ड्रेस पहनी हुई है और उनके एक हाथ में चाय और दूसरे हाथ में सैंडविच है।

साल 2011 में टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने वाले एमएस धोनी ने पिछले दो हफ्ते सेना के जवानों के साथ बिताया। वो उनके साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आए, वह अपने जूते भी पॉलिश करते दिखे। आर्मी सूत्रों ने कहा कि इंटरेक्शन के दौरान धोनी काफी फ्रेंडली थे और पूरे आर्मी शेड्यूल का पालन किया। सुबह 5 बजे उठकर फिजिकल ट्रेनिंग से लेकर क्लास, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और शाम को स्पोर्ट्स। धोनी ने सभी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धोनी को भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी थी। वे सेना के पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा बटालियन के सदस्य हैं।

Story first published: Thursday, August 15, 2019, 19:07 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+