Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: अजीब ढंग से बल्लेबाजी कर जॉर्ज बेली ने टीम को दिलाई जीत, विरोधी भी नहीं रोक पाए हंसी

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर अक्सर अजीब-अजीब चीजें देखी जाती हैं। इनमें गेंदबाज के एक्शन से लेकर, विकेट लेने या शतक ठोकने के बाद किए जाने वाले सेलिब्रेशन से लेकर हर एक चीज चर्चा में रहती है। ऐसी ही एक अजीबोगरीब बात को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टीम के एक प्रैक्टिस मैच के दौरान देखा गया। दरअसल, इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर जॉर्ज बेली अपनी बैटिंग स्टांस यानी खेलने के तरीके को लेकर सुर्खियों में आ गए।

विरोधी भी नहीं रोक पाए हंसी

31 अक्टूबर को कैनबरा में खेले गए इस प्रैक्टिस मैच में प्राइम मिनिस्टर इलेवन(ऑस्ट्रेलिया) और साउथ अफ्रीका का आमना-सामना हुआ। इसी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जॉर्ज बेली के स्टांस को देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां तक कि जॉर्ज बेली की इस बल्लेबाजी स्टांस को देखकर विरोधी टीम के कप्तान और खिलाड़ी भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाए। इस अजीब वाकये के कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ये बल्लेबाज भी रहे हैं सुर्खियों में

आपको बता दें, वेस्टइंडीज के शिवनाराण चंद्रपॉल, इंग्लैंड के केविन पीटरसन और साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को उनके अजीब ढंग से बल्लेबाजी करने के अंदाज से जाना जाता था। अब इसी अजीबोगरीब स्टांस की हवा ऑस्ट्रेलिया में फैल गई है। यहां जॉर्ज बेली ने बल्लेबाजी स्टांस में कुछ अलग किया। यहां तक कि वो इसमें सफल भी हो गए। जॉर्ज बेली जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि गेंदबाज सामने से नहीं बल्कि कवर या प्वाइंट के बीच में से बोलिंग करेगा।

जॉर्ज बेली के इस स्टांस को देखकर प्रोटियाज टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बेली घरेलू मैचों के बाद इसमें भी सफल हुए और प्रैक्टिस मैच में 51 रनों की नाबाद कप्तानी पारी खेल टीम को जीत दिलाई। बता दें कि जॉर्ज बेली काफी समय के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी कर रहे हैं। अब देखना ये होगा क्या बेली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसी स्टांस के साथ खेलेंगे? ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे रविवार को खेला जाएगा।

Story first published: Friday, November 2, 2018, 11:26 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+