INDvsWI,3rdT20 : गब्बर के 'कहर' से विंडीज का सूपड़ा साफ, 6 विकेट से जीता भारत
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन टी20 सीरीज के अंतिम टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। मैच के हीरो रहे शिखर धवन रहे भारत को शुरूआत में ही फार्म में चल रहे रोहित शर्मा के रूप में लगा जब वह 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पारी का जिम्मा संभाला शिखर धवन ने रोहित की जगह केएल राहुल 17 रन बनाकर आउट हो गए। शिखर धवन को ऋषभ पंत का साथ मिला और दोनों ने भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। इस दौरान शिखर धवन ने 62 गेंद में 92 रन की पारी खेली और उनका बखूबी साथ निभाया ऋषभ पंत ने उन्होंने 38 गेंद में 58 रन बनाए। इसके बाद मनीष पांडे 6 गेंद में 4 रन की औपचारिक पारी खेलकर जीत दिलाई। हालांकि अंत में शिखर धवन के आउट होने के बाद मैच का रुख रोमांचक हो गया था लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने गलती किए बिना भारत को जीत दिला दी।
विंडीज के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सीरीज के पिछले दो मुकाबलों की तुलना में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई। शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने बिना हड़बड़ी दिखाए 5 ओवरों में 38 रन रन जोड़े। पहले ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर सिर्फ 1 रन था। लेकिन इसके बाद टीम ने तेजी से रन बनाए। मेहमान टीम को पहला झटका सलामी बल्लेबाज शाई होप के रूप में लगा। होप 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे ।होप को 7वें ओवर की पहली गेंद पर युजवेंद्र चहल ने पवेलियन की राह दिखाई। होप ने पहले विकेट के लिए शिमरोन हेटमायर के साथ 51 रन की साझेदारी की।
इस सीरीज में होप का बल्ला नहीं चला। पहले मैच में वह 14 और दूसरे मैच में 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद विंडीज की उम्मीद सलामी बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर पर थी लेकिन वह भी जल्द पवेलियन लौट गए। उन्होंने 21 गेंदों में 26 रन जोड़कर अपना विकेट गंवा दिया। 9वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गए। वह युजवेंद्र चहल का दूसरा शिकार बने। वह चहल की गेंद पर बड़ा शॉट मारने की फिराक में क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच लपके गए। इसके बाद लगा कि विंडीज की पारी सस्ते में निपट जाएगी लेकिन लंबे समय से ब्रावो का बल्ला शांत चल रहा था लेकिन इस मैच में वह जमकर शॉट लगाए। उन्होंन निकोलस पूरन का बखूबी साथ निभाया।पूरन ने भारत के खिलाफ 50 रन पूरे किए। ब्रावो ने 37 गेंद में 43 रन की पारी खेली वहीं पूरन ने 25 गेंद में तूफानी पारी खेलते हुए 53 रन बनाए।
भारत ने टार्गेट का पीछा करते हुए निराशाजनक आगाज किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
