IPL 2019: दिनेश कार्तिक ने बताया कुलदीप यादव को टीम से बाहर रखने का कारण
नई दिल्ली। रविवार को हुए पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स का जो हश्र किया, वह किसी ने नहीं सोचा था। केकेआर के दिए 160 रनों के लक्ष्य को बच्चों का खेल बनाते हुए मेजबान टीम ने केवल 15 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। इस जीत के नायक एक बार वार्नर-बेयरस्टो की जोड़ी रही। जिन्होंने अपने-अपने अर्धशतक लगाने के अलावा पहले विकेट के लिए धुआंधार 131 रनों की साझेदारी की।
केकेआर की टीम ने इस मैच में टीम इंडिया के सबसे अहम सदस्यों में गिने जाने वाले कुलदीप यादव को नहीं खिलाया था। यादव ने इस सीजन में अब तक 9 मैच खेले हैं और केवल 4 विकेट ही लिए हैं। इतना ही नहीं, उनका इकोनॉमी रेट भी इस दौरान 8.66 का रहा है। ऐसे में जब 10वें मैच में यादव नहीं खेले तो हैरानी नहीं हुई लेकिन उनके ना खेलने का कारण तब भी पता नहीं चल सका।
ऐसे में कोलकाता टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने मामला साफ करते हुए बताया कि कुलदीप यादव को खराब फॉर्म के चलते ही बाहर बैठाया गया है। कार्तिक ने कहा, 'कुलदीप के साथ फॉर्म एक मुद्दा है। पिछले मैच में वे हमारे लिए कुछ खास नहीं कर सके थे। इसलिए हमे उनको ब्रेक देना पड़ा ताकि वे तरोताजा होकर फिर से वापसी कर सकें।'
आपको बता दें कि 19 अप्रैल को हुए मैच में मोइन अली ने कुलदीप की गेंदों की बुरी तरह पिटाई की थी। इसके चलते यादव ने अपने कोटे से 59 रन खर्च किए थे। हालांकि कोलकाता ने अगले मैच में कुलदीप की जगह केसी करियप्पा को उतारा, वो भी कुलदीप के कारगर विकल्प साबित नहीं हो सके और उन्होंने 2 ओवर में 34 रन दिए। उनके लिए सांत्वना की बात ये रही कि वार्नर-बेयरस्टों की आंधी ने किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा था।
कार्तिक ने भी इस सीजन में अपनी खराब गेंदबाज को स्वीकार करते हुए कहा, 'हमारी गेंदबाजी इस प्रतियोगिता में खराब रही है। हमारी फील्डिंग में भी सुधार की गुंजाइश है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
